फंदे से लटका मिला महिला का शव
मोहल्ले में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की चर्चाएं हैं
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Feb 2020 12:43 AM (IST)Updated: Thu, 20 Feb 2020 12:43 AM (IST)
जासं, हाथरस : सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सीयल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। मोहल्ले में घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की चर्चाएं हैं।
मोहल्ला सीयल निवासी रोहताश मेहनत मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। उनकी शादी 18 वर्ष पहले टूंडला निवासी गीता (40) उर्फ नीलम से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। बुधवार की सुबह गीता का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सुबह जब परिवारीजनों ने शव को देखा तो चीख पुकार मच गई। आसपास के अन्य लोग भी पहुंच गए। घरेलू कलह के चलते आत्महत्या की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस घटना पर कहीं से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें