सड़क हादसे में मृत पिता-पुत्री का शव गांव पहुंचते ही मचा कोहराम
संसू हाथरस हसायन थाना क्षेत्र के गाव जरेरा के मजरा नगला डाडा निवासी पिता-पुत्री की लखनऊ जाते समय कन्नौज के पास हाईवे पर कार पलटने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके शव गाव पहुंचे तो मातम छा गया। परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल है।
संसू, हाथरस : हसायन थाना क्षेत्र के गाव जरेरा के मजरा नगला डाडा निवासी पिता-पुत्री की लखनऊ जाते समय कन्नौज के पास हाईवे पर कार पलटने से मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके शव गाव पहुंचे तो मातम छा गया। परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल है।
शशिकात उपाध्याय पुत्र ओम प्रकाश उपाध्याय निवासी गाव नगला डाडा जरेरा फिलहाल लखनऊ में रहते थे। वह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए गाव आए थे। जन्माष्टमी मनाने के बाद गुरुवार को शशिकात अपनी पत्नी सपना और बच्चों के साथ लखनऊ जा रहे थे। कन्नौज के पास नेशनल हाईवे पर बारिश के दौरान उनकी गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी जिससे शशि कात उपाध्याय और उनकी पुत्री प्रिया गीत की मृत्यु हो गई थी। अन्य लोग घायल हो गए थे। शुक्त्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पिता-पुत्री के शव गाव पहुंचे तो यहां मातम छा गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।