कब्जा होने के चलते श्मशान भूमि पर नहीं हुई अंत्येष्टि
संवाद सूत्र, हाथरस : मथुरा के सुरीर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में विधिपुर की युवती सहित चार
संवाद सूत्र, हाथरस : मथुरा के सुरीर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में विधिपुर की युवती सहित चार महिलाओं की मौत हुई थी। मंगलवार सुबह पीएम के बाद शव गांव में पहुंचे। दुर्भाग्य से शवों को श्मशान की भूमि नसीब नहीं हुई, क्योंकि श्मशान की भूमि पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है।
पुलिस प्रशासन इन दिनों अवैध कब्जों को लेकर सख्ती से अभियान चला रहा है। गांव-गांव में सरकारी, ग्रामसभा की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। अभी तक प्रशासन का डंडा बिसावर क्षेत्र के गांव विधिपुर नहीं पहुंच पाया है। मंगलवार को इसका दंश भी झेलना पड़ा। गांव की श्मशान भूमि पर दबंगों ने वर्षो से कब्जा रखा है। गांव में जब कोई मौत होती है तो खेत या आसपास जगह देखकर अंतिम संस्कार किया जाता है। मंगलवार को जब चार शव एक साथ गांव पहुंचे तो श्मशान पर कब्जे की बात सामने आई। बताया गया कि श्मशान की भूमि को दबंगों ने इस लायक भी नहीं छोड़ा है कि वहां किसी का दाह संस्कार हो सके। पीड़ित परिवार इस बात से बड़े आहत थे। इसके बाद रजनी, रमा देवी, हरवीरी, विरमा देवी के शवों का परिजनों ने अपने-अपने खेतों पर दाह संस्कार किया।