Move to Jagran APP

सामूहिक विवाह समारोह में 23 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

कुशवाहा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट ने आठ जोड़ों की कराई शादी ब्लर्ब- कुशवाहा समाज सेवा समिति के बैनर तले हुए कार्यक्रम 15 जोड़ों की हुई शादी

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 12:34 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 12:34 AM (IST)
सामूहिक विवाह समारोह में  23 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे
सामूहिक विवाह समारोह में 23 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे

संवाद सूत्र, हाथरस : सासनी में मनमुटाव के चलते कुशवाहा समाज सेवा समिति व कुशवाहा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट ने अलग-अलग सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया। एक समारोह में 15 तथा दूसरे में 8 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। इन्हें दैनिक उपयोग का सामान आदि दिया गया।

loksabha election banner

कुशवाहा क्षत्रिय समाज सेवा ट्रस्ट का कार्यक्रम विजयगढ़ रोड स्थित फार्महाउस पर हुआ। इसमें आठ जोड़ों की शादी हुई। कस्बे में धूमधाम से बरात निकाली गई। बरात कोतवाली चौराहा होते हुए राठी फार्म हाउस पहुंची, जहां महिलाओं ने दूल्हों की आरती उतारकर मंगलाचार गाए। बरातियों का स्वागत सत्कार किया गया। दरवाजे, वरमाला व फेरे आदि की रस्में धूमधाम से हुईं। आतिशबाजी भी हुई।

दूसरी ओर अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम धर्मशाला में कुशवाहा समाज सेवा समिति ने कार्यक्रम कराया, जिसमें 15 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। आगरा-अलीगढ़ राज मार्ग होकर बैंड बाजों के साथ बरात श्रीराम धर्मशाला पहुंची। मंत्रोच्चारण के बीच जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लिए। जोड़ों को जरूरी जेवरात, दूल्हे व दुल्हन के कपड़े, हाथ की घड़ी, ¨सगल बेड, कलर टीवी, बक्सा, पंखा, श्रृंगारदानी, 51 बर्तन तथा, वीडियो ग्राफी आदि की व्यवस्था की गई।

विवाह समारोह के मौके पर इंद्रपाल ¨सह कुशवाहा, राजू प्रधान, दिनेश कुशवाह, संतोष कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, योगेश प्रधान, राजकुमार, देवेन्द्र, रणवीर ¨सह, डा. पीपी ¨सह, रामलाल, इंद्रभान, हर्षकांत, बाबूलाल, उमेश कुमार, भीषमपाल, भोजराज, मेघ ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, ज्ञानेंद्र ¨सह, कंचन ¨सह, अवध कुशवाहा, प्रेम ¨सह कुशवाहा, महावीर प्रसाद, रजनेश कुमार, भगवती प्रसाद, रामबाबू आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.