पांव पसार रहा कोरोना, 24 नए केस और निकले
जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया।
जासं, हाथरस : जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 24 नए केस सामने आए हैं। इन्हें मिलाकर सक्रिय केसों की संख्या 81 हो गई है। लगातार केस बढ़ने को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिता बढ़ गई हैं। सोमवार से हेल्थ केयर व फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज दी जाएगी। इसके बाद चुनाव में लगे कर्मचारियों को बूस्टर डोज दी जाएगी।
ये निकले हैं पाजिटिव
25 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय पुरुष , 43 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय युवक, 37 वर्षीय पुरुष, 15 वर्षीय महिला निवासीगण हाथरस। 20 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय पुरुष , 38 वर्षीय पुरुष , 25 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला,16 वर्षीय किशोर, 27 वर्षीय युवक , 52 वर्षीय पुरुष, 56 वर्षीय महिला,16 वर्षीय किशोर निवासीगण हाथरस ब्लाक, 49 वर्षीय पुरुष सादाबाद, 43 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 90 वर्षीय पुरुष निवासीगण सिकंदराराऊ हैं।
ये करें इंतजाम
-निजी चिकित्सालयों व क्लीनिकों में कोविड हेल्पडेस्क की स्थापना की जाए। हर आने वाले मरीज व उनके तीमारदारों की थर्मल स्क्रीनर व पल्स आक्सीमीटर के माध्यम से स्क्रीनिग की जाए।
-कोविड हेल्पडेस्क पर स्क्रीनिग के दौरान कोरोना संदिग्ध पाए गए व्यक्ति की एंटीजिन किट व आरटीपीसीआर टेस्ट कराते हुए जांच कराई जाए।
-प्रत्येक चिकित्सालय में ट्राइज एरिया स्थापित की जाए तथा संदिग्ध मरीज का एंटीजन व आरटीपीसीआर से जांच कराने के बाद ही मरीज को भर्ती या आपरेट किया जाए।
-प्रत्येक चिकित्सालय में आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
-किसी भी चिकित्सालय में प्रशासन व विभाग की अनुमति के बिना कोविड मरीज को भर्ती न किया जाए।
कोई भी पाजिटिव मरीज पाए जाने पर चिकित्सा विभाग के एसीएमओ डा. मुकेश कुमार से 9457950503, नोडल अधिकारी कोविड-19 डा. राजीव गुप्ता से 8630385899 व एपिजेमोलाजिस्ट डा. पवन कुमार से 9808866682 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
13449 लोगों ने लगवाया कोविड टीका: शनिवार को जिलेभर में 151 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इसमें 15 से 18, 18 प्लस और 45 प्लस आयु वर्ग के लोगों को टीकाकरण किया गया। कुल 13449 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। इसमें 4048 किशोर भी शामिल रहे। इसमें 18 प्लस के 3721 पहली व 3830 दूसरी डोज, 45 प्लस के 436 लोगों को पहली डोज व 841 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इसी प्रकार 60 प्लस के 167 लोगों को पहली डोज व 406 को दूसरी डोज दी गई।