बढ़ी बिजली दर के विरोध में सरकार पर बरसे कांग्रेसी
संवाद सहयोगी, हाथरस : बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी
संवाद सहयोगी, हाथरस : बिजली दरों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों न तहसील सदर पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह को सौंपा।
इसमें कहा कि प्रदेश में बेतहाशा बढ़ाई गई बिजली दरों से हर वर्ग परेशान है। सरकार को जनहित में बढ़ी दरों को वापस लेना चाहिए। विद्युत बिल वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं को भयभीत किया जा रहा है। नए कनेक्शन के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। कर्ज माफी का छलावा कर सबसे अधिक कुठाराघात किसानों के साथ हुआ है। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली सप्लाई भी नहीं दी जा रही है। जीएसटी के नाम पर हर चीज पर दाम बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित, अशोक गुप्ता, प्रवक्ता डॉ. मुकेश चंद्रा, शंशाक पचौरी, पंडित रिषी कुमार कौशिक, राजपाल ¨सह पुनिया, कृपेंद्र ¨सह चौहान, सुरेश चंद्र शर्मा, रामजीलाल दीक्षित, विजेंद्र कांत पाठक, श्याम सुंदर शर्मा, हरीशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।