पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर ब्लॉकों पर गरजे कांग्रेसी
जागरण टीम हाथरस उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लगातार हाथरस जनपद में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को जनपद के सातों ब्लॉकों पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जागरण टीम, हाथरस : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर लगातार हाथरस जनपद में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। शनिवार को जनपद के सातों ब्लॉकों पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
मुरसान ब्लाक पर स्वयं जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य पहुंचे, जहां धरना दिया गया। अध्यक्षता प्रस्तावित ब्लॉक अध्यक्ष काजल चौधरी ने तथा संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य वीणा गुप्ता ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। धरने के उपरांत प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी ब्लॉक मुरसान पर पहुंचे और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। यहां चौधरी उदल सिंह, हरिशंकर वर्मा, साधुराम, दीपक, सत्यपाल आदि मौजूद रहे। सादाबाद ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी एवं नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देते समय महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, प्रदेश सचिव जितेंद्र एडवोकेट, दिनेश चौधरी, हरिओम चौधरी, हेमंत चौहान, महिपाल सिंह, संतोष शर्मा आदि मौजूद थे। सिकंदराराऊ ब्लॉक के गांव अगसौली में विरोध प्रदर्शन किया गया तथा सिकंदराराऊ विकास खंड कार्यालय पहुंचकर सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता निखिल वर्ती पाठक ने कहा कि पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क के कारण कीमतें बार-बार बढ़ रही हैं। ज्ञापन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन, डॉ. गौरव कश्यप, महेंद्र सिंह, राहुल शर्मा, गिरीश दिवाकर, हर्ष मलोनिया आदि मौजूद रहे। सासनी में ब्लाक अध्यक्ष धीरेश दक्षित की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया।
यहां पूर्णचंद्र वाष्र्णेय, मुन्नालाल शर्मा, कृष्णा गुप्ता, जीवन किशोर लवानियां, अनुज संत, इरफान खान आदि मौजूद रहे।