Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने नेहरू को याद किया

जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने किए कार्यक्रम आयोजित कांग्रेसियों ने पहुंचकर नेहरू प्रतिमा से हटवाया कब्जा

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 10:14 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 10:14 AM (IST)
कांग्रेसियों ने नेहरू को याद किया
कांग्रेसियों ने नेहरू को याद किया

संवाद सहयोगी, हाथरस : देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

loksabha election banner

सादाबाद गेट स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव बह्मदेव शर्मा थे। दीक्षित ने कहा कि पंडित नेहरू बेहतरीन राजनेता थे। जिला उपाध्यक्ष रिषी कुमार कौशिक, डा. मुकेश चंद्रा, रमेश चंद्र, बालकिशन नरूला, अवधेश बक्सी, के के ब्रह्मचारी, संजीव आंधीवाल, हरीशंकर शर्मा, राजेश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

शहर कांग्रेस कमेटी ने सेंट आरएच कान्वेंट स्कूल में नेहरू को याद किया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष अजय गौड़, नारायण प्रसाद पिपल, हरिशंकर वर्मा मौजूद थे। जब चंद्रगुप्त को पता चला कि हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन के सामने नेहरू की प्रतिमा के आगे लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है तो वहां पहुंचकर साफ सफाई कराई गई एवं पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती हाथरस जंक्शन पार्क में मनाई गई। सादाबाद में कांग्रेसियों ने नगराध्यक्ष पंडित अनुज शर्मा के नेतृत्व में जयंती मनाई। सहपऊ में कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.