पोस्टकार्ड के जरिए मोदी को भेजे बधाई संदेश
मेरा पोस्टकार्ड पीएम को अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने अभियान चलाया।
जासं, हाथरस : 'मेरा पोस्टकार्ड पीएम को' अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने अभियान चलाया। पोस्टकार्ड के जरिये बधाई संदेश हाथरस जंक्शन मंडल के मेंडू़ शक्ति केंद्र पर लिखवाकर संदेश भिजवाए गए व सभी कार्यकर्ताओं से नमो एप मोबाइल में डाउनलोड करवाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद रहे।
शहर में बूथ संख्या 267 के प्रभारी भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य की मौजूदगी में बागला कालेज मार्ग पर अभियान चलाया गया। भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद महेश्वरी, महामंत्री कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, वरिष्ठ भाजपा नेता डा. राजीव सेंगर बूथ अध्यक्ष विनय कुमार सेंगर. नगर मंत्री अर्जुन वाल्मीकि, गोवंश प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिव शंकर गुलाटी उपस्थित रहे। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पाने वाले लाभार्थियों ने नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड पर धन्यवाद लिखकर भेजा। भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा
संसू, सादाबाद : गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में कस्बे में धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। मथुरा रोड स्थित फौजी गार्डन में हुए कार्यक्रम के दौरान शहीदों की स्मृति को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। भाजयुमो के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम भी शामिल रहे।
भाजयुमो ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, जिला अध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, जिला मंत्री अंकुश गौड़, नगर अध्यक्ष दीपक बधौतिया ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर और बाइकों पर सवार होकर निकल पड़े। शहीदों की जय जयकार करते हुए युवाओं का काफिला मथुरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक पर पहुंचा। यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद फौजी गार्डन में शहीदों के सम्मान में हुए कार्यक्रम के दौरान शहीदों को याद किया गया। विक्रम चौहान, मनीष गौतम, दीपक बधौतिया, अंकुश गौड़ कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुश्ती टीम में चयन
के लिए ट्रायल कल
संसू, सादाबाद : जिला कुश्ती संघ द्वारा नौ अक्टूबर को अंडर 15 बालक, बालिका जिला कुश्ती टीम में चयन के लिए ट्रायल कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राहुल जायसवाल ने बताया कि ट्रायल के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, वजन की रसीद लानी होगी। वजन में एक किलो की छूट रहेगी। ट्रायल के लिए सुबह 8 से 10 बजे तक वजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संघ अध्यक्ष जैसवाल, महासचिव अंकित कुमार से संपर्क किया जा सकता है।