Move to Jagran APP

राष्ट्र के विकास में सांप्रदायिक सौहार्द जरूरी : जितिन प्रसाद

?????? ??? ??? ??? ???????, ???? ?????, ?????, ???? ??????, ???, ?????, ????, ???? ???????, ?????, ???, ???, ?????, ????, ??? ??????, ???? ?????, ?????? ?????, ??? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 01:08 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 01:08 AM (IST)
राष्ट्र के विकास में सांप्रदायिक सौहार्द जरूरी : जितिन प्रसाद
राष्ट्र के विकास में सांप्रदायिक सौहार्द जरूरी : जितिन प्रसाद

संवाद सहयोगी, हाथरस : पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि भारत विविधता में एकता वाली संस्कृति का देश है, जिसमें सभी धर्म, जाति के लोग मिल जुलकर रहते हैं। राष्ट्र के निर्माण व विकास में सांप्रदायिक सौहार्द बेहद जरूरी है। उन्होंने राजनीति से परे हटकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के भाषणों का उल्लेख भी किया। वे दाऊजी मेला के रिसीवर शिविर में आयोजित सामाजिक विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संयोजक चंद्रगुप्त विक्रमादित्य की जमकर तारीफ की।

loksabha election banner

इससे पहले उन्होंने रामानंद ब्रह्मचारी गोरई व बीके शांता के सानिध्य में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, अशोक अग्निहोत्री, प्रदीप शर्मा, शालिनी पाठक, अशोक पांडे, श्यौराज जीवन, इशरत आलम, डॉ. रॉबर्ट वर्गिस, ज्ञानी हरपाल ¨सह, विजय सिंह प्रेमी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सुबोध शर्मा के संचालन में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान सिकंदराराऊ की मोनी प्रथम, महात्मा गांधी की रुकसार द्वितीय व बागला इंटर कॉलेज की आराधना को तृतीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र शर्मा, अविनाश पचौरी, बालकिशन तिवारी, हरस्वरूप, श्यामबाबू चिंतन, जगतवर्ती पाठक, नवेद खां, हसीन खां, शाकिर कुरैशी, अब्दुला कुरैशी, देवी ¨सह निडर, हाकिम ¨सह, हरीशंकर वर्मा, जितेंद्र शर्मा, जतिन नरुला, बीना गुप्ता, मोनू ठाकुर, बासुदेव उपाध्याय, सत्यदेव शर्मा, ब्रजेश कौशिक, अजय गौड़, ब्रजेश वशिष्ठ को सम्मानित किया गया। संचालन कवि अनिल बौहरे ने किया। व्यवस्था में दीपक रफी, बबलू, कपिल नरुला, योगेश, ललित कुमार, नवीन, मुकेश वाष्र्णेय, वेदवीर चौधरी आदि का सहयोग रहा। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया कांग्रेस शिविर का उद्घाटन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मेला परिसर में कांग्रेस के शिविर का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने ओढ़पुरा तिराहे पर डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पसरट्टा बाजार स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी नेता प्रेमचंद्र शर्मा व पूर्व शहर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल नेताजी की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। कांग्रेस नेता हेमंत सेंगर ने उन्हें गणेश जी की प्रतिमा भेट की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.