Move to Jagran APP

युवा हाथों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की कमान

दायित्व -अब हाथरस शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को सौंपी जिम्मेदारी -पिछले दस साल से सक्रिय भूमिका में रहे हैं शहर अध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Oct 2019 12:54 AM (IST)Updated: Wed, 16 Oct 2019 12:54 AM (IST)
युवा हाथों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की कमान
युवा हाथों में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की कमान

संवाद सहयोगी,हाथरस: जिले में कांग्रेस पार्टी में जान फूंकने के लिए हाईकमान ने युवा हाथों में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। पिछले 10 साल से शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को नया जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है।

loksabha election banner

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को सूबे के 51 जिलों में अध्यक्ष मनोनीत किए, जिसमें हाथरस भी शामिल है। यहां कई साल से जिले में लोकसभा व विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी की स्थिति सही नहीं रही। संगठन मजबूत करने के प्रयास भी नाकाम रहे। पार्टी संगठन में बदलाव की शुरुआत कुछ माह पूर्व हो गई थी। जिला व शहर की कमेटी भंग कर दिए जाने के बाद राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी के दो दौरे हाथरस में हुए थे। कार्यकर्ताओं से बातचीत करके नए पदाधिकारियों के चयन के बारे में जानकारी ली गई थी। हाईकमान को राष्ट्रीय सचिव ने जाकर जानकारी दी थी। पिछले दिनों जिले के कई नेताओं को प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के आवास पर बुलाया था। मंथन करने के बाद अब राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी। जारी सूची के मुताबिक 10 साल तक शहर अध्यक्ष के पद पर रहे चंद्रगुप्त विक्रमादित्य को अब जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक यह जिम्मेदारी करुणेश मोहन दीक्षित के पास थी। नवागत जिलाध्यक्ष का मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इगलास विधानसभा का उप चुनाव होने के बाद वो गांवों में जाकर पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही 40 दिन तक रात्रि प्रवास गांवों में करेंगे और लोगों के मन को टटोलेंगे। संगठन में जिन लोगों के मध्य मतभेद हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। सीनियर कांग्रेसियों को संरक्षक के रूप में रखा जाएगा। उनके दिशा-निर्देश पर पार्टी को आगे बढ़ाया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.