सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संकल्प लिया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है।
जासं, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वच्छता अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 12 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिले के प्रत्येक मंडल में प्रतिदिन प्रात: स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश पर भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में सिटी स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
शरद माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को हमें मिलकर पूर्ण करना है और संकल्प लेना है कि अपने मोहल्लों की स्वयं सफाई कर लोगों को एक उदाहरण देंगे। भाजपाइयों ने अभियान के दौरान आसपास के लोगों को जागरूक करते हुए उनसे सफाई व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अभियान संयोजक व महामंत्री कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, भाजपा जिला मंत्री संध्या आर्य, नगर मंत्री हरीश सेंगर, अर्जुन वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, प्रदीप सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनिया नारंग, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पाराशर, राघवेंद्र शर्मा, सोनू भारती, जितेंद्र भारती शामिल थे।
दूसरी ओर मीतई मंडल के रविकुंज सेक्टर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साफ सफाई रखने व नगर पालिका परिषद स्वच्छता मिशन में सहयोग करने के लिए जागरूक भी किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि स्वच्छता मिशन से जुड़ें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा और हरा भरा रखें।
जिला प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सदर विधायक हरी शंकर माहौर, जिला महामंत्री हरीशंकर राना, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र उपाध्याय, मंडल मंत्री व आईटी संयोजक शिवम भारद्वाज, आइटी सह संयोजक गौरव अग्निहोत्री, रामवीर सिंह भैया, मोहन पंडित, प्रेमबिहारी चटर्जी, रतनेश चटर्जी, जितेंद्र प्रधान, मनोनीत सभासद अशोक गोला, बूथ अध्यक्ष राजीव शर्मा उपस्थित रहे।
पुरदिलनगर में भाजपा के जिला महामंत्री संतोष कुमार पाथोर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया, वार्ड नंबर दो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सफाई की। कार्यक्रम में हरीश गोयल, राधेश्याम से कमल संजीव शर्मा शशि शर्मा नार सिंह सिगर भगवानदास पारस आदि लोग मौजूद थे।