Move to Jagran APP

इधर-उधर कूड़ा डालने पर नपेंगे सफाई कर्मचारी

जलेसर रोड के सिवा शहर में कहीं और नहीं डलेगा कूड़ा स्वछता सर्वेक्षण नियमों से नहीं होने देंगे खिलवाड़।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 01:00 AM (IST)
इधर-उधर कूड़ा डालने पर नपेंगे सफाई कर्मचारी
इधर-उधर कूड़ा डालने पर नपेंगे सफाई कर्मचारी

संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर में इधर-उधर कूड़ा डालने पर अब कर्मचारी भी नपेंगे। नगर पालिका ने निर्धारित स्थान जलेसर रोड पर ही शहर का कूड़ा डालने की व्यवस्था की है। कुछ कर्मचारी शहर में खाली पड़े स्थानों पर कूड़ा फेंककर चले जाते हैं।

loksabha election banner

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका हर संभव प्रयास कर रही है। जगह-जगह कूड़ेदान रखवाने के साथ डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी कर रखी है। इसके बाद भी शहर में गंदगी का साम्राज्य बना रहता है। शहर में खाली पड़े स्थानों पर पड़े कूड़े के ढेर अव्यवस्थाओं को दर्शा रहे हैं। इन्हें दूर करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती दिखाई है।

वेतन से होगी भरपाई : नगर पालिका में गुरुवार को बैठक के दौरान ईओ डॉ. विवेकानंद गंगवार ने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर में इधर-उधर या खाली स्थान पर कूड़ा नहीं डाला जाएगा। यह कूड़ा जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म पर ही डाला जाएगा। अन्य जगह कूड़ा डालने पर संबंधित कर्मचारी के वेतन से उसकी भरपाई की जाएगी। इस बैठक में संदीप भार्गव, आशीष अस्थाना, मनीष मौजूद थे। नगर में 23 फरवरी तक पूरे

करने होंगे निर्माण कार्य

संस, हाथरस : शहर में नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य एक माह के अंदर पूरे करने होंगे। इन दिनों करीब 28 स्थानों पर निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर के विकास के लिए नगर पालिका 14 वें वित्त आयोग की धनराशि से निर्माण कार्य करा रही है। इनमें मथुरा व सिकंदराराऊ रोड पर फुटपाथ निर्माण, स्ट्रीट लाइट, अलीगढ़ रोड पर फुटपाथ का निर्माण, सिकंदराराऊ रोड पर नाले का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा शहर के अंदर पुलिया, नाली, इंटरलॉकिग सड़क सहित कई निर्माण कार्य हो रहे हैं। यह सभी कार्य ठेकेदार से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों की समीक्षा गुरुवार को नगर पालिका में हुई बैठक में अधिशासी अधिकारी ने की। उन्होंने कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई। बैठक में एई डंबर सिंह के अलावा ठेकेदार मौजूद थे।

23 फरवरी को फिर समीक्षा

अधिशासी अधिकारी ने बताया कि निर्माण कार्यों की समीक्षा 23 फरवरी को प्रस्तावित बैठक में की जाएगी। इसमें निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर जमानत राशि रोकने की भी कार्यवाही की जाएगी। जल्द दूर होगी पॉलीटेक्निक मैदान से जलभराव की समस्या

संस, हाथरस : आगरा रोड स्थित पॉलीटेक्निक के मैदान में जलभराव होने से यहां रास्ता बंद हो गए हैं। बुधवार को निरीक्षण करते हुए चेयरमैन आशीष शर्मा ने इस मैदान से जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए।

चेयरमैन ने बताया कि पॉलीटेक्निक का मैदान बच्चों के खेलने कूदने का स्थान है। इसमें जलभराव होने से बच्चों का यहां आना बंद हो गया है। इस मैदान के आसपास बस्तियां बस जाने से उनका पानी यहां आ रहा है। जो जलभराव की समस्या का कारण बना हुआ है। इसका निस्तारण होना जरूरी है। उन्होंने पालिका के अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था कर शीघ्र जलभराव दूर करने के लिए कहा। स्थाई समाधान के साथ इसका सुंदरीकरण प्लान तैयार कराने निर्देश अधिकारियों को दिए। अधिशासी अधिकारी डा. विवेकानंद गंगवार, अवर अभियंता महेश चंद शर्मा, सुनील पाठक, राम बहादुर पटेल, अनिल कुमार व क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.