Move to Jagran APP

नमाज के बाद हाथरस में बवाल, 10 घायल

जुलूस रोकने पर पुलिस से भिड़े लोग लाठीचार्ज करने पर किया पथराव विवाद का साया पुलिस ने की हवाई फायरिग छह पुलिसकर्मी समेत 10 लोग घायल सिकंदराराऊ में चार युवक हिरासत में अन्य तहसीलों में शांति से नमाज

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 12:42 AM (IST)
नमाज के बाद हाथरस में बवाल, 10 घायल
नमाज के बाद हाथरस में बवाल, 10 घायल

संवाद सूत्र, हाथरस : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में फैली हिसा की आग शुक्रवार को हाथरस पहुंच गई। कस्बा सिकंदराराऊ में जुमे की नमाज के बाद समुदाय विशेष के लोगों के जुलूस को रोकने पर पुलिस से झड़प हुई। धक्का-मुक्की होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया तो लोगों की भीड़ ने पथराव कर डाला। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिग करनी पड़ी। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिन्हें रिहा कराने के लिए देर शाम तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें छह पुलिसकर्मी हैं।

loksabha election banner

पुरानी तहसील के पास स्थित जामा मस्जिद में दोपहर एक बजे नमाज के लिए लोग इकट्ठे हुए थे। डेढ़ बजे करीब दर्जनों लोग सीएए के खिलाफ नारेबाजी के साथ जुलूस निकालते हुए मस्जिद की ओर बढ़े। लोगों के हाथों में महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें थीं। तिरंगा झंडा भी था। मस्जिद के बाहर एडीएम जेपी सिंह, एसडीएम विजय शर्मा, सीओ डॉ. राजीव कुमार आदि ने जुलूस पर रोक का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस पर वहां नोकझोंक होने लगी। भीड़ का दवाब बढ़ता देख पुलिस व पीएसी ने लाठीचार्ज किया तो लोग आसपास के तंग गलियों वाले मोहल्लों में घुस गए। पुलिस उनके पीछे गई तो पथराव शुरू हो गया। इससे भगदड़ मच गई। पुलिस को हवाई फायरिग करनी पड़ी। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें गाड़ी से कोतवाली भिजवा दिया। इस दौरान मस्जिद में तकरीरें चलती रहीं। हजारों लोगों ने मस्जिद में रखीं तख्तियां, झंडे, बैनर आदि लेकर पुलिस को घेर लिया और हिरासत में लिए गए चारों लोगों को छोड़ने की मांग करने लगे। इधर अधिकारियों का कहना था कि सभी लोग घर चले जाएं, चारों लोगों को छोड़ दिया जाएगा। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। करीब पांच बजे तक यहां बहस चलती रही। बाद में मुस्लिम समुदाय के मोअज्जिज लोगों और जनप्रतिनिधियों ने हंगामा करने वालों को शांत किया और उन्हें वापस घर भेजा। अभी चारों लोग पुलिस की हिरासत में हैं। एहतियातन कस्बे में फोर्स तैनात है। वर्जन -

नमाज के दौरान कुछ लोग जुलूस लेकर पहुंचे थे, जिन्हें रोकने पर पथराव किया गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। अब माहौल पूरी तरह शांत है। पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपितों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।

-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम हाथरस।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.