Move to Jagran APP

तीन दिन में बदले मुकुल के तेवर

-पहले दिन भाई रामवीर पर गंभीर आरोप लगाने वाले मुकुल के निशाने पर अब बसपा -मुख्य जोन इंचार्ज रणवीर कश्यप को भी सियासी लड़ाई में शामिल किया, जल्द सुबूत पेश करने का दावा

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 06:51 AM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:51 AM (IST)
तीन दिन में बदले मुकुल के तेवर
तीन दिन में बदले मुकुल के तेवर

जागरण संवाददाता, हाथरस : नौ नवंबर को अपने बड़े भाई रामवीर उपाध्याय पर गंभीर आरोप लगाने वाले मुकुल उपाध्याय के तेवर रविवार को बदले नजर आए। रविवार की प्रेसवार्ता में उनके निशाने पर बसपा ही रही। उन्होंने बसपा के मुख्य जोन कोआर्डिनेटर रणवीर कश्यप को भी राजनीतिक लड़ाई में जोड़ लिया। अब उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती के कहने पररुपये मांगने का आरोप सीधे-सीधे रणवीर कश्यप पर ही लगाया है। पहले यह कहा था :

loksabha election banner

मुकुल उपाध्याय ने नौ नवंबर की प्रेस कान्फ्रेंस में बड़े भाई रामवीर उपाध्याय को रावण तक कह दिया था और बसपा से निकलवाने में उन्हीं का हाथ बताया था। आरोप लगाया था कि भैया और भाभी उनकी सफलता से ईष्र्या करते हैं। यह भी कहा था कि रामवीर उपाध्याय और सीमा उपाध्याय उनकी हत्या भी करा सकते हैं।

भाइयों के रुख से सहमे :

तीन दिन पहले बड़े भाई के प्रति कठोर शब्द कहने वाले मुकुल उपाध्याय रविवार को उनके बारे में कुछ भी कहने से बचते रहे। ऐसा माना जा रहा है कि अन्य भाइयों विनोद उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय की आपत्ति और खुलकर रामवीर उपाध्याय के साथ आने से वह सहम गए हैं। उन्होंने इतना जरूर कहा कि भाई रामवीर उपाध्याय को मंत्री बनाने के लिए जमीन उन्होंने ही तैयार की थी। अब केवल बसपा निशाने पर

रविवार को मुकुल के निशाने पर बहुजन समाज पार्टी ही रही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें ठगा है। 25 साल में उनके लिए कुछ नहीं किया। यह तक कहा कि वहां सारे काम पैसे से होते हैं। नहीं खोले भविष्य के पत्ते

भाजपा के संपर्क में होने संबंधी सवालों पर मुकुल उपाध्याय इन्कार करते नजर आए। उन्होंने आगे की योजना की बात समर्थकों की झोली में डाल दी है। कहा कि समर्थकों से वार्ता कर आगे की दिशा तय करेंगे। इनका कहना है

मुकुल उपाध्याय के सभी आरोप बेबुनियाद हैं। मेरी तो उनसे पिछले एक साल से न फोन पर बात हुई है न ही आमने-सामने। वह मुझपर गलत आरोप लगा रहे हैं। अगर उनके दावे में दम हैं तो वह सुबूत दिखाएं।

-रणवीर कश्यप, मुख्य जोन इंचार्ज बीएसपी, अलीगढ़ मंडल। मुझे मुकुल उपाध्याय के बारे में कुछ नहीं कहना हैं, जो कहना था दो दिन पहले कह चुका हूं। अगर पैसे मांगे हैं तो सुबूत दिखाएं।

- सुनील चित्तौड़, मुख्य जोन इंचार्ज बीएसपी, आगरा-अलीगढ़ मंडल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.