गढ्डे में पौधे फेंककर कागज में दिखाया अभियान
हकीकत -पुरदिलनगर मार्ग पर गड्ढे में पडे़ मिले पौधे -जनपद में एक दिन में 17 लाख से अधिक पौधे लगाने किया था दावा
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Aug 2019 12:25 AM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 06:23 AM (IST)
जासं, हाथरस : हसायन में अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर वृहद पौधारोपण अभियान में 17 लाख से अधिक पौधे लगवाने वाले अफसरों की पोल खुल गई है। पुरदिलनगर मार्ग पर एक गढ्डे में कई पौधे पड़े मिले हैं।
सरकार के वृहद पौधारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद में पौधारोपण किया गया। जनपद में लक्ष्य से अधिक 17.88 लाख पौधे लगाने का दावा किया गया। बाकायदा होहल्ला कर विभागवार लगाने वाले पौधों की सूची भी प्रशासन की ओर से जारी गई। पौधारोपण के लिए आए पौधे शनिवार को पुरदिलनगर रोड पर गाव मथुरापुर के पास सड़क के किनारे पड़े मिले। इसकी जानकारी तब हुई जब वे वहां से गुजर रहे थे। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें