मुलायम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
फोटो- 50- सिकंदराराऊ -सपाइयों ने मुलायम के जन्मदिन पर काटा केक कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न -पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बागला अस्पताल में बांटे फल
जागरण संवाददाता, हाथरस: शुक्रवार को अलीगढ़ रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 81 वां जन्मदिन मनाया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
विधानपरिषद सदस्य जसवंत सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी लोगों को उनसे प्रेरणा लेकर जीवन को संघर्षशील, देशहित में बनाना चाहिए। इस अवसर पर रोहिताश यादव, डॉ.आरसी लाल प्रजापति, एसपी सिंह सेंगर, श्रीराम यादव, शिवा भारती, शैलेश कुमार, विवेक यादव, डॉ. विजयपाल, टेकपाल कुशवाह, पूरन चंद्र, लाखन सिंह, ईश्वरी प्रसाद, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।
वहीं बागला संयुक्त अस्पताल व क्षय रोग चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरण किए गए। यहां सीएमएस आईवी सिंह व क्षय रोग चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह, राकेश शर्मा के अलावा वरिष्ठ नेता रामनारायण काके, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एसपी सिंह सेंगर, अकील कुरैशी, मोहम्मद इशाक, गंगा सिंह सेंगर आदि लोग मौजूद थे।
सिकंदराराऊ : जीटी रोड सराय स्थित सपा युंवजन सभा के कार्यालय पर गरीबों को कंबल, फल व मिष्ठान का वितरण किया गया तथा समतामूलक समाज को साकार करने का संकल्प लिया गया। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील यादव, रामकुमार यादव एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरपाल यादव ने नेताजी के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अशोक प्रधान, ब्रह्म सिंह, मोहित यादव, आशीष यादव, राजू यादव, अजयपाल, त्रिमल यादव, राजकुमार, राकेश, अजीम भाई, अख्तर सोनू मौजूद थे।