स्वामी विवेकानंद के आदर्शो पर चलने का आह्वान
हाथरस : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर पीसी बागला इंटर कॉलेज
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 01:31 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 01:31 AM (IST)
हाथरस : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर पीसी बागला इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विजयदीप शर्मा ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जिससे सभी छात्रों को जुड़कर देश निर्माण में सहयोग देना चाहिए। मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम वाष्र्णेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से उनके आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि अतुल भारद्वाज ने भी सभी को स्वामीजी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। संचालन दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में दिव्य भारद्वाज, अभिषेक शर्मा, सौरभ, यश, जयंत, अंकुर मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें