निकाय चुनावों की तैयारी में जुटी बसपा
हाथरस : सिकंदराराऊ में निकाय चुनाव को लेकर बसपा ने तैयारिया शुरू कर दी हैं। बसपा के जोन
हाथरस : सिकंदराराऊ में निकाय चुनाव को लेकर बसपा ने तैयारिया शुरू कर दी हैं। बसपा के जोन इंचार्ज रणवीर कश्यप एवं अशोक प्रजापति ने सिकंदराराऊ, हसायन एवं पुरदिलनगर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर निकाय चुनाव में अभी से जुट जाने के निर्देश दिए। पहली बार बसपा अपने सिंबल पर निकाय चुनाव लड़ने जा रही है। मुहम्मद समी अख्तर के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख ने की और संचालन विधानसभा अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी ने किया। जोन इंचार्ज रणवीर कश्यप ने कहा कि मजबूत प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर समी अख्तर कुरैशी, ओमप्रकाश गौतम, मुहम्मद उमर कुरैशी, शॉबी कुरैशी, इरफान सैफी, एवरन सिंह, रोहित सभासद, मुशीर खान, जानिब हसन, विष्णु पाठक, रतनलाल बाल्मीक, जसवंत सिंह आदि मौजूद थे।
हसायन : निकाय चुनाव को लेकर बसपा की बैठक विष्णु पाठक की अध्यक्षता एवं जानिब हसन के संचालन में हुई। इसमें चुनाव संचालन समिति का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जोन इंचार्ज रणवीर सिंह कश्यप, अशोक प्रजापति व जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख ने बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की रणनीति तैयार की। इस मौके पर रामकुमार शर्मा, लव कुमार, अमरपाल, राजू अवस्थी, जयपाल सेहरा, इकबाल कुरैशी, रतनलाल, दीपेश, अजीत आदि मौजूद थे।