Move to Jagran APP

पदयात्रा के जरिये भाजपाइयों ने जन-जन तक पहुंचाईं योजनाएं

कमल संदेश यात्रा - गांव मानिकपुर में पांच युवा सपा नेता भाजपा में हुए शामिल - सासनी में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष का किया गया जोशीला स्वागत

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 01:16 AM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 01:16 AM (IST)
पदयात्रा के जरिये भाजपाइयों ने जन-जन तक पहुंचाईं योजनाएं
पदयात्रा के जरिये भाजपाइयों ने जन-जन तक पहुंचाईं योजनाएं

जागरण संवाददाता, हाथरस : भाजपा की कमल संदेश यात्रा के दौरान मंगलवार को भी योजनाओं को प्रचार-प्रसार किया गया।

loksabha election banner

गांव मानिकपुर में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य मौजूद रहे। यहां युवा सपा नेता शैलेंद्र ने पांच अन्य युवा नेताओं के साथ पार्टी की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। पद यात्रा में डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

शहर में पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यहां भाजपा शहर अध्यक्ष मोहन पंडित, पदयात्रा संयोजक प्रेम ¨सह कुशवाह मौजूद रहे।

सासनी में ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के निर्देशन में यात्रा निकली। भाजपा के कैंप कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष, विधायक हरीशंकर माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन लालता प्रसाद, रूपेश उपाध्याय, रुपेश उपाध्याय, सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, कमल वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।

सहपऊ के गांव कुकुरगंवा में सांसद राजेश दिवाकर कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उनके साथ जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा जितेंद्र बधौतिया, विनोद चौहान, विपिन शर्मा, लोकेश भारद्वाज, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

सादाबाद में चेयरमैन रविकांत अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी का स्वागत किया गया। यहीं से पदयात्रा शुरू हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, प्रेम ¨सह कुशवाह, रामवीर ¨सह, उदय बाल्मीकि, संजय शर्मा, प्रभात चौधरी आदि थे।

सिकंदराराऊ : भाजपाइयों ने मंगलवार को नगर से लेकर देहात में पदयात्रा करके लोगों को पार्टी की नीतियों व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया।

जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान ने गाव डंडेसरी, भटीकरा, कदमपुर, पंचों में जन संपर्क किया। चौहान ने कहा कि भाजपा काम में विश्वास रखती है। मोदी सरकार ने अभूतपूर्व कार्य करके दिखाए हैं। मौके पर पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाह, विपिन लाल, विजय प्रकाश शर्मा, आइटीसी विभाग संयोजक शैलेंद्र सिंह, मनोज यादव, दिलीप ठाकुर, संग्राम सिंह, विजय भारद्वाज, विकास ठाकुर, गोलू राघव, लव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने गाव कपासिया चडरपुरा एवं कासिमपुर में पदयात्रा निकाली। डोर-टू-डोर जाकर विधायक ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो सभी लोगों के बारे में सोचती है। जाति धर्म की राजनीति नहीं करती। मोदी सरकार ने यह साबित भी करके दिखाया है। वहां मंडल अध्यक्ष संतोष पुंडीर, राजभान सिंह चौहान, कमल वाष्र्णेय, नितिन पुंडीर, लोकेश जादौन, सचिन पुंडीर, शिव प्रताप सिसोदिया, अगम कुमार, लाल सिंह वर्मा, योगेंद्र राजपूत, कमल सिंह, हरीश कुमार, राजेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जगत सिंह, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे। नगर प्रभारी व भाजपा की जिला मंत्री मीरा महेश्वरी ने मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी गौसगंज, नौरंगाबाद पश्चिमी में घर-घर जाकर किसानों व युवाओं को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आरती त्रिवेदी, ओमवती, कुसुम वाष्र्णेय, राम मूर्ति वाष्र्णेय, सरिता माहेश्वरी, सुधा गुप्ता, वीना मलिक आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.