Move to Jagran APP

दिग्गजों की छत्रछाया में बढ़ रहा भाजपा का कुनबा

हाथरस में विधायक-पालिकाध्यक्ष तो सिकंदराराऊ में पूर्व विधायक जुटे सदस्यता अभियान में

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Aug 2019 12:45 AM (IST)Updated: Wed, 14 Aug 2019 12:45 AM (IST)
दिग्गजों की छत्रछाया में बढ़ रहा भाजपा का कुनबा
दिग्गजों की छत्रछाया में बढ़ रहा भाजपा का कुनबा

संस, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता अभियान ने जोर पकड़ लिया है। मंगलवार को हाथरस में सदर विधायक और पालिकाध्यक्ष और सिकंदराराऊ में पूर्व विधायक ने अभियान की कमान संभाली। सैकड़ों लोगों को पार्टी से जोड़ा।

loksabha election banner

हाथरस के बागला इंटर कॉलेज के बाहर लगे शिविर में मुख्य अतिथि विधायक हरीशंकर माहौर थे। यहां दर्जनों महिला-पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। हरीशंकर माहौर ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, निचले स्तर तक गरीबों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

यहां नगर पालिका हाथरस के सभासद प्रदीप शर्मा, आशीष सेंगर, नारायण लाल, हरप्रसाद माहौर, सुनीत आर्य, सुनीता मिश्रा, पूर्व सभासद मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।

घंटाघर पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में चले सदस्यता अभियान में नगर अध्यक्ष मोहन पंडित व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने लोगों की सदस्यता कराई। आशीष शर्मा ने कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बड़े पार्टी है। यहां सभासद बबीता वर्मा, हरिशंकर राणा, नरेश गुप्ता, गोपाल वाष्र्णेय, मनोज अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक इगलास रोड पर रत्नगर्भा कॉलोनी में हुई। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष कुशलपाल पौरुष व संचालन संदीप ठाकुर ने किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठा. नरेंद्र चौहान ने सभी मंडल अध्यक्ष तथा जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से अधिक-अधिक से सदस्यता कराने का प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष चौ. संजय सिंह ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी है। बैठक में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कॉलोनी के बगीचे में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र चौहान, चंद्रभान सिंह, लड्डू सिंह, विष्णु स्वरूप, गोपाल सिंह उपस्थित थे।

सिकंदराराऊ : मंगलवार को संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत पूर्व विधायक के कार्यालय पर सदस्यता कैंप लगाया गया। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को भाजपा की नीतियों एवं केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर नरेंद्र सिंह जादौन, उपेंद्र वाष्र्णेय, मुकुल गुप्ता, कृष्णा यादव, तेजवीर सिंह सिसोदिया, रामदास, निर्मल दास, बृजमोहन गुप्ता, पिंटू नेताजी, शेखर पुंढीर आदि मौजूद थे। वहीं अगसौली चौराहा पर शिविर लगाकर जिला सहकारी बैंक अलीगढ़ के निदेशक नरेंद्र सिंह जादौन व सिकंदराराऊ देहात सदस्यता प्रभारी बबलू सिसौदिया के नेतृत्व में सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अश्वनी कुमार,राजेश यादव, विनोद कुमार, रिंकू कुमार, नगेंद्र पाल, राघवेंद्र पचौरी ,अमित कुमार, अनिल कुमार ,सुनील कुमार, आनंद कुमार , हरकेश, बबलू, राम कुमार आदि मौजूद थे ।

हसायन : सदस्यता कैंप प्रमुख एवं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला मंत्री रोहिताश माहौर के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का कैंप लगाया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि सभी लोग पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करें। इस मौके पर चेयरमैन पति चंद्र प्रकाश माहौर, शिशुपाल सिंह, भगवान सिंह बघेल, यादराम छोंकर ,वीरेंद्र सिंह यादव ,दीपक उपाध्याय ,संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश सविता, गोवर्धन सिंह कुशवाह कैलाश पंडित, वीरेन्द्र सिंह यादव, रोहताश माहौर, राजेश्वर सिंह, अनिल कुमार, प्रताप सिंह, राजकुमार, डालचंद माहौर, प्रवीन कुमार, ओंकार सिंह आदि थे।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.