हाथरस में मिलेगा भारत कुमार-कुमारी का खिताब
जागरण संवाददाता, हाथरस : ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में कुश्ती-दंगल इस बार इि
जागरण संवाददाता, हाथरस : ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में कुश्ती-दंगल इस बार इतिहास रचने जा रहा है। परंपरागत छह दिवसीय दंगल समाप्त होने के बाद रविवार की शाम मेला पंडाल में ओलंपियाड का नजारा दिखाने की तैयारी है। पहली बार गद्दों पर कुश्ती कराई जाएगी। वह भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला व पुरुष पहलवानों की। इन कुश्तियों में अंतरराष्ट्रीय मानक लागू होंगे। विजेता पुरुष पहलवान को भारत कुमार व महिला पहलवान को भारत कुमारी का खिताब दिया जाएगा। इस भव्य आयोजन को भारतीय कुश्ती संघ ने स्वीकृति दे दी है। दस कोच भी भारतीय कुश्ती संघ की ओर से आएंगे। वही कुश्ती-दंगल में जज, कंट्रोलर, टाइम कीपर, रेफरी आदि की भूमिका अदा करेंगे। 12 प्रांतों के अंतरराष्ट्रीय पहलवानों के आने की स्वीकृति मिल चुकी है।
कुश्ती-दंगल के संरक्षक अंतरराष्ट्रीय पहलवान व पूर्व विधायक राजवीर ¨सह पहलवान व संयोजक देवेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में इस पूरे महाआयोजन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले इस एक दिवसीय कुश्ती दंगल की स्वीकृति भारतीय कुश्ती संघ ने दी है। भारत कुमार खिताब के लिए 80 किलो वजन से ऊपर के पहलवानों के बीच मुकाबले होंगे। भारत कुमारी खिताब के लिए 45 किलो वजन से ऊपर की महिला पहलवान कुश्ती लड़ेंगी। खिताबी जीत के लिए पहलवान को चार से पांच कुश्तियां लड़नी होंगी। महिला वर्ग के लिए उत्तर प्रदेश से चार, दिल्ली से तीन और पंजाब से एक पहलवान की स्वीकृति कुश्ती संघ से आ चुकी है। इसी तरह पुरुष वर्ग के लिए उप्र से दो, हरियाणा से चार, दिल्ली से चार, महाराष्ट्र से एक व पंजाब से एक की पहलवान की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। रविवार की शाम पांच बजे आयोजन स्थल पर ही पहलवानों का वजन होगा और छह बजे से कुश्तियां शुरू करा दी जाएंगी। इस अवसर पर मौजूद सांसद राजेश दिवाकर, विधायक वीरेंद्र ¨सह राणा व भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह परमार ने बताया कि भारतीय कुश्ती के इतिहास में भारत कुमार व भारत कुमारी का खिताब भी पहली बार ही हाथरस से दिया जाएगा। यह हाथरस व दाऊजी मेला के लिए गौरव की बात होगी।
इनकी देखरेख में होंगी कुश्तियां
कुश्ती-दंगल की देखरेख के लिए अंतरराष्ट्रीय कोच, रेफरी आदि की सूची भारतीय कुश्ती संघ से मिल गई है। इनमें ओलंपिक खेलों में रेफरीशिप कर चुके अर्जुन पुरस्कार विजेता दिल्ली के ज्ञान ¨सह, भारतीय महिला कुश्ती संघ के मुख्य कोच व हरियाणा सरकार की ओर से द्रोणाचार्य की उपाधि प्राप्त सोनीपत (हरियाणा) के कुलदीप ¨सह, अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं मेरठ यूनिवर्सिटी के चीफ कोच जबर ¨सह, यशभारती व ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त कुश्ती जज गाजियाबाद के राजकुमार ¨सह, ओलंपियन सोकेंदर ¨सह आदि शामिल हैं।
साक्षी मलिक भी आएंगी
ओलंपिक कुश्ती में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती-दंगल में आने की स्वीकृति दे दी है। दंगल संरक्षक राजवीर ¨सह पहलवान ने बताया कि वे यहां अतिथि के तौर आएंगी। ओलंपिक में पदक हासिल करने वाली साक्षी देश की पहली महिला पहलवान हैं। इसलिए उनका यहां सम्मान किया जाएगा।
यह होगा इनाम
दंगल संयोजक देवेंद्र शर्मा ने बताया कि कुश्ती के लिए गद्दे दिल्ली से मंगाए गए हैं। भारत कुमार विजेता को 51 हजार रुपये व उपविजेता को 25 हजार रुपये तथा भारत कुमारी को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पहलवानों को आने-जाने के किराये के साथ पांच-पांच हजार रुपये भारतीय कुश्ती संघ की ओर से दिए जाएंगे।
ये होंगे अतिथि
भाजपा के ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री भवानी ¨सह मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन सांसद राजेश दिवाकर करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र ¨सह राणा व जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह परमार भाग लेंगे।