Move to Jagran APP

कुदरती चीजों से संभाल रहीं सौंदर्य

प्राकृतिक उत्पादों पर बढ़ा भरोसा, नैचुरल उत्पादों की मांग में उछाल

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 12:37 AM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 12:37 AM (IST)
कुदरती चीजों से संभाल रहीं सौंदर्य
कुदरती चीजों से संभाल रहीं सौंदर्य

संवाद सहयोगी, हाथरस : वो जमाना गुजर गया, जब सुंदरता हासिल के लिए महिलाएं रासायनिक उत्पादों पर ज्यादा यकीन कर लेती थीं। इनसे होने वाले नुकसान से सचेत महिलाएं अब कुदरती चीजों से दोस्ती कर रही हैं। हर्बल उत्पादों की दिनों-दिन बढ़ी मांग भी इसकी गवाही दे रही है।

loksabha election banner

दरअसल, रसायनों से बने सौंदर्य प्रसाधनों का ऐसा बुरा असर होता है कि त्वचा तक खराब हो जाती है। चर्म रोग घेर लेते हैं। इसी कारण ब्रांडेड कपंनियां भी हर्बल प्रोडक्ट पर जोर दे रही हैं। दुकानदार मनोज शर्मा बताते हैं कि ग्राहकों की पहली पसंद जड़ी बूटी या देसी चीजों से बने उत्पाद हैं। दो साल में ऐसे उत्पादों की 20 प्रतिशत मांग बढ़ी है। महिलाओं की जुबानी

चेहरे पर हल्दी व चंदन का लेप लगाती हूं। इससे चेहरा काफी साफ हो गया है।

ऋतु शर्मा, शिक्षिका। केमिकल से बने उत्पाद चेहरे को खराब कर रहे हैं। मैं नैचुरल उत्पाद काफी का ही प्रयोग करती हूं।

नंदनी, गृहणी बालों में हरी मेहंदी लगाने से काफी फायदा हुआ है। चेहरे पर भी देसी उत्पाद ही लगाती हूं।

शोभना, गृहणी

--------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.