राम बरात का आकर्षण रहीं मनमोहक झांकियां
हसायन और सादाबाद में धूमधाम से निकाली गई राम बरात।
संसू, हाथरस : हसायन : श्री राम युवा क्लब के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार को श्री राम सेवा समिति के सौजन्य से श्रीराम बरात निकाली गई। इसमें महाकाल का तांडव, राधा-कृष्ण का नृत्य करते कलाकारों सहित छह झांकियों के साथ युवा हाथों राष्ट्रीय ध्वज लिए बैंडबाजों के साथ चल रहे थे। प्राचीन दाऊजी महाराज मंदिर से शुरू हुई यह बरात कस्बा के विभिन्न बाजारों से होती हुई पथवारी मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें की छटा बिखेरते बैंड बाजों के साथ श्री राम बरात का आयोजन हर वर्ष की भांति हर्षोल्लास से किया गया। राम बरात में जयकारों की गूंज
संसू, सादाबाद : श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष सुनील गौतम के संयोजन में कस्बे में विनोबा नगर से भव्य राम बरात निकाली गई। आरती व पूजा-अर्चना के साथ जगह-जगह इसका स्वागत किया गया। हनुमान मंदिर में सजाई गई जनकपुरी में भगवान राम सहित राजकुमार लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का शानदार स्वागत किया गया। घोड़े पर सजे भगवान प्रभु सहित दशरथ नंदनों के स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही। इसमें अध्यक्ष सुनील गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, जिला पंचायत सदस्य राजा गरुणध्वज सिंह, प्रभात पचौरी, हम्बीर सिंह, हेमंत गौतम, गौरी शंकर गौतम, मुनीष कौशिक, अनुपम जिदल, अमित वर्मा, सत्यपाल शर्मा मौजूद रहे।
वन गमन के दौरान निषाद
राज से मिले प्रभु श्रीराम
संस, हाथरस : रामलीला महोत्सव के तहत रामलीला का आयोजन रामलीला मैदान स्थित स्थल पर किया जा रहा है। इसमें बुधवार को वनवास यात्रा का मंचन कलाकारों ने किया। यह आयोजन आचार्य मुरारीलाल शर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वनगमन के दौरान भगवान श्रीराम का मिलन निषाद राज से होता है। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर प्रभु श्री राम की जय जयकार करने लगे। इसी बाड़े में सुबह के समय रासलीला का आयोजन किया जा रहा है।