अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हाथरस : सहपऊ में हाईस्कूल की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सो
हाथरस : सहपऊ में हाईस्कूल की छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पांच आरोपी नामजद हैं, जिनमें से तीन पहले जेल जा चुके हैं। पांचवा आरोपी अभी फरार चल रहा है। घटना 29 दिसंबर की है। जलेसर रोड (मानिकपुर) स्थित इंटर कॉलेज में छात्रा शनिवार को प्रयोगात्मक परीक्षा देने के लिए गई थी। घर से स्कूल की दूरी 500 मीटर है। वह पैदल-पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में मानिकपुर रेल ओवर ब्रिज से पहले बोलेरो खड़ी हुई थी। सुबह 11.30 बजे के करीब गाड़ी के पास से गुजरने के दौरान चेहरा ढके दो युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में डाल लिया था। गाड़ी में तीन लोग और बैठे थे। पांच से दो लोगों ने छात्रा से कार में दुष्कर्म किया था। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव उर्फ लक्की, रोहितास व उजागर यादव निवासीगण बुढ़ाइच व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले दिन ही रोहितास को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 16 जनवरी को पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव व उजागर ने समर्पण कर दिया। पुलिस की छानबीन में आरोपी बंटी उर्फ भगवान दास पुत्र रुकमपाल ¨सह निवासी बुढ़ाइच का नाम भी सामने आया। इसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार को आरोपी सहपऊ पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसओ अवधेश कुमार का कहना है कि आरोपी को जलेसर रोड से गिरफ्तार किया गया है। पांचवां आरोपी फरार है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।