अरहम को मौत ही दिल्ली से सिकंदराराऊ तक खींच लाई
संसू, हाथरस : नन्हे अरहम को मौत ही दिल्ली से सिकंदराराऊ खींच लाई। आखिर उसने किसी का क्या बिगाड़ा था। वह अपनी नानी के आगन में खेल ही तो रहा था, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। खेल-खेल में उसके ऊपर मकान बनाने के लिए रखी ईंटे भरभराकर गिर पड़ीं, जिसके नीचे दबने से उसकी जान चली गई।

नगर के मोहल्ला दमदमा निवासी हूर मैडम की बहन की लड़की निशी पत्नी मोहम्मद जकी निवासी दिल्ली मौसी के यहा घूमने चली आई थी। निशी के साथ उसका साढ़े तीन साल का बेटा अरहम भी था। वह शुक्त्रवार की रात को ही सिकंदराराऊ आई थी। किसी ने ऐसा सोचा भी नहीं था। शनिवार की सुबह साढे़ दस बजे के करीब अरहम खेल रहा था। खेलते-खेलते वह मकान के निर्माण के लिए लाई गईं ईंटों के चट्टे के पास पहुंच गया। तभी अचानक चट्टे की ईंटे अरहम के ऊपर गिर पड़ी, जिसके नीचे दब कर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे नगर के निजी चिकित्सक के यहा ले गए, जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरहम की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया। अरहम के दो भाई हैं। परिजन अरहम का शव ले कर दिल्ली रवाना हो गए।