विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाथरस में 100 करोड़ से बनेगा नया बाईपास, 12 KM लंबे रास्ते पर बनेगा रेलवे ब्रिज; DM की पहल रंग लाई

Published: Mon, 11 May 2026 03:55 PM (IST)

हाथरस जनपद में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक और बाईपास का निर्माण होगा, जिसके लिए सर्वे ...और पढ़ें

नगला भुस होकर इसी आगरा रोड पर दौड़ते नजर आएंगे बाईपास से आने वाले वाहन- जागरण

नगला भुस होकर इसी आगरा रोड पर दौड़ते नजर आएंगे बाईपास से आने वाले वाहन- जागरण 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

योगेश शर्मा, हाथरस। हाथरस जनपद में एक और बाईपास को लोक निर्माण विभाग ने इस साल की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। करीब 100 करोड़ से अधिक से बनने वाले बाईपास के लिए सर्वे का काम भी शुरू कर दिया गया है। कार्ययोजना को जल्द शासन को भेजा जाएगा।

बाईपास के बन जाने से सिकंदराराऊ से हाथरस होकर आगरा की ओर जाने वाले वाहनों को जाम की निजात मिलेगी और फर्राटा भरते नजर आएंगे। बाईपास बनने की सुगबुहाट भर से जमीनों के रेट आसमान छूने लगे हैं।

हाथरस को मिलेगी एक और 100 करोड़ के बाईपास की सौगात

बता दें कि हाथरस जिले को विगत 10 साल में दो बाईपास मिल चुके हैं। इनमें एक बाईपास अलीगढ़ से हाथरस होकर आगरा नेशनल हाइवे और दूसरा बरेली-मथुरा बाईपास जो हाथरस होकर निकल रहा है। तीसरा बाईपास सिकंदराराऊ रोड पर स्थित मेंडू से नगला भुस आगरा रोड तैयार होगा। बता दें कि बाईपास बनाए जाने की मांग विगत कई साल से जन प्रतिनिधि भी शासन से कर रहे हैं।

डीएम की पहल रंग लाई, लोक निर्माण विभाग ने बाईपास को किया कार्य योजना में शामिल

दरअसल सिकंदराराऊ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर है। यहां तमाम बड़ी कंपनियां और फैक्ट्रियां हैं जहां से ट्रकों में माल लोड होकर देश के विभिन्न शहरों के लिए जाता है। औद्योगिक क्षेत्र से आगरा जाने वाले ट्रकों के अलावा दूसरे वाहनों को अब तक सिंकदराराऊ से जलेसर रोड होकर हाथरस नगर से होकर निकलना पड़ रहा था। इस कारण जाम से परेशान से निजात दिलाने को प्रशासन ने एक और बाईपास निकालने का निर्णय ले लिया है।

डीएम अतुल वत्स ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा को निर्देश दिया था कि बाईपास का प्रस्ताव बनाकर उसको इस साल की कार्य योजना में शामिल किया जाए।

12 किलोमीटर के बाईपास पर बनेगा रेलवे ब्रिज

लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार की गई कार्य योजना में रेलवे की छोटी लाइन पर रेलवे बि्रज बनाया जाएगा। इसके अलावा कई कट भी शामिल किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव वर्मा की मानें तो सर्वे का काम कराया जा रहा है। कार्य योजना को जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को प्रेषित किया जाएगा।

बाईपास बनने से होगा हाथरस का विकास

जैसे ही नगला भुस से नया बाईपास बनेगा। हाथरस के विकास को और भी पंख लगेंगे। बाईपास बनने के बाद नई कालोनियों के साथ-साथ औद्योगिक एरिया भी विकसित होगा। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मथुरा बरेली बाईपास बनने के बाद तमाम कालोनी विकसित हो गई हैं। बाईपास बनने की खबर भर से आसपास के गांव के रेट बढ़ जाएंगे।


पब्लिक के बोल...

'मेंडू से नगला भुस तक बनने वाले बाईपास से सिकंदराराऊ से आगरा जाने वाले वाहन फर्राटा भर सकेंगे। लोगों को बाईपास बनने से विकास की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। प्रियंका शर्मा, रमनपुर'
'नगला भुस से नया बाईपास बनेगा। हाथरस के विकास को और भी पंख लगेंगे। बाईपास बनने के बाद नई कालोनियों के साथ-साथ औद्योगिक एरिया भी विकसित होगा। मंजू देवी, रुहेरी।'

'नगला भुस से मेंडू तक निकलने वाले इस बाई पास रोड से जलेसर सिकंदराराऊ आदि जगह को जाने वाले लोगो को सबसे पहले राहत मिल सकेगी। पवन कुमार शर्मा, मीतई'
'नगला भुस से सिकंदराराऊ जाने के लिए राह बहुत आसान हो जाएगी। समय के साथ डीजल, पेट्रोल बचेगा और हाथरस के जाम से निजात मिलेगी। करण उपाध्याय, मीतई'

यह भी पढ़ें- कौन हैं बवंडर बाबा? जो ब्रज को बनाना चाह रहे नशामुक्त, सिर पर 21 हजार हस्ताक्षर की पोटली लेकर CM से मिलने निकले



शहर को एक और बाईपास की जरूरत है। जरूरत को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए गए थे। विभाग की ओर से इस पर काम किया जा रहा है। कार्य योजना में इसका शामिल किया जा रहा है।