Move to Jagran APP

नंद के आनंद भये जय ब्रजराज की

फोटो-12 30 से 33 ब्रजराज के जन्मोत्सव में झूम उठा कण-कण किला परिसर सहित जिले के सभी दाऊ मंदिरों में विशेष आयोजन ब्लर्ब- गुड़हाई बाजार हलवाई खाना में चला भजन-कीर्तन का दौर प्रसाद का हुआ वितरण

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 12:08 AM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:28 AM (IST)
नंद के आनंद भये जय ब्रजराज की
नंद के आनंद भये जय ब्रजराज की

जागरण संवाददाता, हाथरस : ब्रज राज बल्देव भगवान का जन्मोत्सव (बल्देव छठ) धूमधाम से मनाया गया। दाऊ बाबा के मंदिरों को फूल व गुब्बारों से सजाया गया। विशेष लाइटिग की गई। सुबह से लेकर देर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुए। किला स्थित दाऊजी-रेवती मैया मंदिर, हलवाई खाना व गुड़हाई बाजार सहित सभी दाऊ मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चला।

loksabha election banner

बल्देव छठ की सुबह से ही किला परिसर स्थित मंदिर पर दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर के कपाट मंगला आरती के लिए जल्दी खोले गए। इसके बाद स्नान व वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच दाऊबाबा व रेवती मैया का पंचामृत अभिषेक हुआ। इस दौरान डीजे, डीएम, एएसपी, एसडीएम, अधिवक्तागण व अन्य शहर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। विशेष श्रृंगार व आरती की गई तथा बाल भोग लगाया गया। जन्मोत्सव के दिन दाऊबाबा व रेवती मैया को विशेष आभूषण तथा बहुमूल्य रत्नों से जड़ित जेवरात धारण कराए गए। मंदिर में बधाई गीत गाए गए। अभिषेक के दौरान सैकड़ों भक्त मंदिर परिसर में मौजूद रहे। दाऊबाबा व रेवती मैया की एक झलक पाने के लिए लोग व्याकुल नजर आए। मंदिर में दाऊ बाबा के जयकारे लगते रहे। माखन-मिश्री का वितरण किया गया। परिसर में 'नंद के आनंद भय जय ब्रज राज की' जयकारे लगते रहे। देर रात तक यहां भक्तों का रेला रहा। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ।

गुड़हाई बाजार स्थित दाऊजी के मंदिर को भव्य रूप दिया गया। गुब्बारे व फूलों की सजावट देखते ही बन रही थी। यहां सुबह अभिषेक के बाद भजन-कीर्तन का कार्यक्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। सैकड़ों महिलाएं भी उपस्थित रहीं। हलवाई खाना, बख्तावर गली आदि मंदिरों में भी विशेष आयोजन हुए। देवछठ पर शहर ब्रजराज के गुणगान में डूबा रहा। घरों में भी दाऊ बाबा के साथ उनके अनुज श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण

हाथरस : हाथरस किला स्थित दाऊजी महाराज के मंदिर पर रामेश्वर उपाध्याय ने पूजा अर्चना की तथा माखन मिश्री का भोग लगाया। रामेश्वर ने बताया कि मंदिर में 21 दिन भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा तथा माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा। सासनी में जन्मोत्सव की धूम

सासनी कस्बे में दाऊबाबा के अभिषेक व श्रृंगार किए गए। मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। यहां भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। माखन मिश्री का भोग लगा। शाम को दाऊ बाबा डोले में भ्रमण पर निकले। उसमें विग्रह रखकर कस्बे में भ्रमण कराया गया। जगह-जगह दाऊ बाबा का स्वागत किया गया। आरती उतार कर माखन मिश्री का भोग लगा। फूलों की वर्षा की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.