Move to Jagran APP

पौधारोपण से बिछेगी हाथरस में हरियाली की चादर

दैनिक जागरण का एक पौधा जिदगी के लिए अभियान को मिल रहा जबरदस्त सहयोग 16070 पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 05:32 AM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 05:32 AM (IST)
पौधारोपण से बिछेगी हाथरस में हरियाली की चादर
पौधारोपण से बिछेगी हाथरस में हरियाली की चादर

जासं, हाथरस : दैनिक जागरण का एक पौधा जिदगी के लिए अभियान समाप्ति की ओर पहुंचते-पहुंचते और तेज हो रहा है। शहर और देहात क्षेत्र में अभियान को अपार समर्थन मिल रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को 16,070 पौधे लगाए गए। सरकारी और सामाजिक संस्थाएं अभियान से प्रेरित होकर सहयोग कर रही हैं। वहीं ग्राम प्रधानों के अलावा ग्रामीण महिलाएं भी भागीदारी निभा रही हैं।

loksabha election banner

सिकंदराराऊ के पुरदिलनगर क्षेत्र के ग्राम पायंदापुर में इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र ने ग्रामीणों के साथ 100 पौधे लगाए। अभियान की प्रशंसा करते हुए लोगों से पौधे लगाने की अपील भी की।

क्षेत्र के बरसामई के ग्राम प्रधान नीरज कुमार यादव के नेतृत्व में चरागाह व सड़क के किनारे 2000 पौधे लगवाए गए। किरन देवी इंटर कालेज तालिमपुर में प्रबंधक डा. डीके राजपूत की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने 50 पौधे लगाए। जनता इंटर कालेज बरसोली के प्रधानाचार्य अजयबाबू शर्मा ने 50 पौधे लगवाए। भारत प्रसाद, विश्वदीप गुप्ता, मुन्नालाल, राजेश पटेल, विक्रम सिंह, अनिल बाबू, चंद्र पाल, हितेंद्र, संदीप, बलवीर व जुगेंद्र सिंह थे। बरसौली की प्रधान सावित्री देवी ने माता मंदिर पर पीपल का पौधा लगाकर शुभारंभ किया और चरागाह की जमीन पर 3000 पौधे लगवाए। इस अवसर पर ओमप्रकाश, मार्गश्री, रतनेश, सत्यवती, कमल सिंह, बॉबी शर्मा, शिखा, अंजली, आरती, हरदेवी मौजूद थीं।

सिकंदराराऊ के गांव मुबारिकपुर कपसिया में ग्राम प्रधान रूम सिंह की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर 2000 पौधे लगाए गए। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों के संरक्षण की अपील की। समाजसेवी रिकू शर्मा, कृष्णकांत कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, शैलेश पुंढीर,अमित त्रिवेदी मौजूद थे। राज आयुर्वेदिक परिसर में पौधारोपण अभियान के अंतर्गत भाजपा नेता व प्रमुख दवा व्यवसायी देवेंद्र राघव ने 500 पौधों का रोपण कराया। धर्मेंद्र राघव, विनीत चौहान, पप्पू राघव, सत्येंद्र परमार, मुकेश वर्मा,कांति वर्मा, अनीता,श्याम बेटी, पुष्पा मौजूद थे।

गांव महामई सलामत नगर में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में 2700 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर भू प्रकाश यादव, रामकुमार यादव एडवोकेट, जितेंद्र पचौरी, आशीष यादव, चरण सिंह, प्रमोद यादव मौजूद थे। दूसरी ओर गांव नावली लालपुर में ग्राम प्रधान हरेंद्र यादव ने 1700 पौधे लगवाए। सोमवीर यादव, जितेंद्र यादव, वीरेश यादव, मनोज यादव मौजूद थे।

सादाबाद क्षेत्र में दैनिक जागरण के बैनर तले 2500 पौधे रोपे गए। गांव कुरसंडा में ग्राम प्रधान मनीषा सिंह नंबरदार ने महिलाओं के जत्थे को साथ लेकर उत्साह के साथ सैकड़ों पौधे लगवाए। सादाबाद के उत्सव गार्डन में संचालक सुनील गौतम, भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पाराशर उर्फ डब्बू, सभासद जितेंद्र गौतम ने 151 पौधे लगाए। कुरसंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चिकित्सक डा. प्रेमपाल शर्मा तथा अन्य चिकित्सीय स्टाफ ने 51 पौधे लगाए। कुरसंडा के भावना विद्यालय में प्रबंधक भूषण शर्मा तथा विद्यालय के छात्रों ने भी पौधारोपण किया। यहां पर 51 पौधे लगाए गए। गांव बरौस में प्रधान राकेश कुमार के नेतृत्व में चरागाह की जमीन पर 2200 पौधे लगाए गए। हरिओम सिंह, शशि कपूर, राजबहादुर, इमामुद्दीन, राजेंद्र प्रसाद, नरोत्तम सिंह, सौरव कुमार, मनोज कुमार का सहयोग रहा।

सहपऊ कोतवाली में कोतवाल मनोज कुमार के नेतृत्व में 100 पौधे लगाए गए। कस्बे में स्वर्गीय दखल सिंह की बगीची पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा ने लगभग 80 पौधे लगाए। इधर क्षेत्र के गांव तामसी में 1200 पौधे ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार एवं ग्रामीणों ने मिलकर लगाए। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री देवालाला, उपसभापति सहकारी संघ रजत उपाध्याय, मुकेश वर्मा, प्रवक्ता हरीश तिवारी, नीरज वर्मा, पंकज उपाध्याय, यश उपाध्याय, मंगलेश यादव आदि मौजूद थे।

सासनी कस्बे के कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने स्कूल स्टाफ के साथ 30 पौधे लगाए। विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. राजीव अग्रवाल व उप प्रबंधक डा. लोकेश शर्मा ने पौधारोपण किया। यहां स्कूल प्रशासन द्वारा 80 पौधे लगाए गए। वर्धमान कॉलोनी में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गौतम ने पौधारोपण किया। यहां पर यश लुहाड़िया, विपिन लुहाड़िया के सहयोग से 250 पौधे लगाए गए। हाथरस में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वाष्र्णेय के नेतृत्व में 10 पौधे लगाए गए। अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान मे विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। जय प्रकाश तिवारी जिला अध्यक्ष, रामगोपाल दीक्षित जिला उपाध्यक्ष, बसंत गर्ग मीडिया प्रभारी, उमा देवी तिवारी, पिकी मिश्रा, काजल, पंकज तिवारी युवा प्रभारी, रामचरण, सुरेश, राजन लाल ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.