856 निगेटिव व रेलकर्मी समेत नौ मिले पॉजिटिव
हाथरस से तीन और एक व्यक्ति अलीगढ़ से ठीक होकर घर लौटा जिले में एक्टिव केस 70 हैं 283 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके
जासं, हाथरस : कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार को नौ नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें एक रेलवेकर्मी भी शामिल है। वहीं 856 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। चार लोग कोरोना को हराकर घर पहुंच गए हैं। जिले में एक्टिव केस 70 हैं। वहीं 283 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। हाथरस में चार, सासनी में तीन संक्रमित
सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात 41 वर्षीय कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तबीयत खराब होने पर दो दिन पहले उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। हाथरस के मोहल्ला सीयल में 73 वर्षीय वृद्ध, 40 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला और उनके 25 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले दिनों इलाके के कई लोगों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। सासनी के नानऊ रोड निवासी 70 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दाऊजी मोहल्ले के 71 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना संक्रमित लोगों के परिजनों को होम क्वारंटाइन कराया है। वहीं गांव शेखूपुरा सलेमपुर निवासी 22 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार लोग हुए स्वस्थ
बुधवार को चार लोग कोरोना को हराकर घर पहुंच गए। इनमें अग्रवाल मोहल्ला सासनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को अलीगढ़ से डिस्चार्ज किया गया। हाथरस की तमनागढ़ी निवासी तीन लोग एलवन हॉस्पिटल मुरसान से डिस्चार्ज किए गए। कोरोना मीटर
कुल केस / 24 घंटे में - 357/9
सक्रिय केस/24 घंटे में - 70/9
स्वस्थ्य हुए /24 घंटे में- 283/4
कुल मौतें/24 घंटे में - 4/0
कुल टेस्ट/24 घंटे - 25052/500