Move to Jagran APP

मोदी की सभा में आज जिले से जाएंगे 450 वाहन

संस, हाथरस : आगरा के कोठी मीना बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को होने जा रही जनसभा में शामिल होने के लिए हाथरस से भी बड़ी संख्या में भाजपाई जाएंगे। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि रैली में हाथरस जनपद से 275 छोटे वाहन और 180 बसों से कार्यकर्ता आगरा रवाना होंगे। इसकी तैयारियां कर ली हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 08 Jan 2019 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 11:43 PM (IST)
मोदी की सभा में आज जिले से जाएंगे 450 वाहन
मोदी की सभा में आज जिले से जाएंगे 450 वाहन

संस, हाथरस : आगरा के कोठी मीना बाजार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बुधवार को होने जा रही जनसभा में शामिल होने के लिए हाथरस से भी बड़ी संख्या में भाजपाई जाएंगे। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि रैली में हाथरस जनपद से 275 छोटे वाहन और 180 बसों से कार्यकर्ता आगरा रवाना होंगे। इसकी तैयारियां कर ली हैं।

loksabha election banner

इधर, भाजपा महिला मोर्चा की बैठक नगराध्यक्ष बबिता वर्मा के आवास पर हुई जिसकी अध्यक्षता अखिलेश गुप्ता ने की। बैठक में बुधवार को आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही प्रत्येक मंडल से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं के पहुंचने की अपील की गई। संचालन सुनीता वर्मा ने की। बैठक में बबिता वर्मा, दीपक मुद्गल, स्मृति पाठक, मनीषा गोस्वामी, मीनादेवी, संतोष जोशी, अनीता वर्मा, रेनू वर्मा, पुष्पा देवी, रोशनी देवी आदि मौजूद रहीं।

पुरदिलनगर : आगरा में मोदी की सभा के लिए भाजपाइयों ने पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाह के नेतृत्व में जनसम्पर्क किया। चार बसें पुरदिल नगर से आगरा के लिए नौ बजे जाएंगी। सात वीवीपैट मशीनें निकली खराब

जासं, हाथरस : राजकीय पॉलीटेक्निक में चल रही ईवीएम व वीवीपैट मशीनों के फ‌र्स्ट लेवल चे¨कग में मंगलवार को भी सात मशीनें खराब निकलीं। इन्हें वापस भेजा जाएगा। मंगलवार को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश मिश्र की देखरेख में 74 मशीनों का परीक्षण हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.