दो दिन में पूरा करें बूथ कमेटी बनाने का काम
जागरण संवाददाता, हाथरस: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली ने कहा कि स
जागरण संवाददाता, हाथरस: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली ने कहा कि सभी विधान सभाओं में बूथ कमेटी बनाने को सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। बूथ कमेटी का कार्य दो दिन में पूरा कर लिया जाए। उन्होंने मंडल जोन प्रभारियों से कहाकि वह लोक सभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।
वे मथुरा रोड स्थित वरिष्ठ नेता मनोज सोनी के लुम्बनी वन हाउस पर बसपा की आगरा-अलीगढ़ मंडलीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता बसपा सुप्रीमो को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। इस मौके पर अलीगढ़ मंडल जोन इंचार्ज रणवीर कश्यप, गजराज विमल, संघ प्रिय गौतम, आगरा मंडल के जोन इंचार्ज हेमंत प्रताप ¨सह, प्रताप ¨सह बघेल, सत्यप्रकाश कर्दम ने भी विचार रखे। बैठक में आगरा जिलाध्यक्ष भारतेंद्र अरुण, फीरोजाबाद से सालिग ¨सह, मैनपुरी से दीपक पेंटर, मथुरा से सुरेश कुमार, हाथरस से डा.बीडी ¨सह, अलीगढ़ से तिलकराज यादव, एटा से अनिल कुमार सागर, कांशीरामनगर से राजकुमार जाटव के अलावा लल्लन बाबू एडवोकेट, पूर्व विधायक अमर ¨सह यादव, रघुवीर ¨सह ऊसवा, केएस विधाता, दामोदर ¨सह, भगवान ¨सह कुशवाहा, मनोज सोनी, जेपी सागर, डा.आरसी गोला, राजकुमार राजू, सरफराज, मुहर ¨सह, निरंजन ¨सह, अशोक देशमुख, निरोत्तम ¨सह, देवेंद्र ¨सह बघेल, सौबी, बाबूलाल आंबेडकर, डा. कयूम इकबाल, जयंती प्रसाद, दिल बहार कुरैशी मौजूद रहे।