37 मिले संक्रमित तो 96 ने दी कोरोना को मात
कोरोना पाजिटव मरीजों के स्वस्थ होने की बढ़ी रफ्तार अब तक 271 ने जीती जंग।
जासं, हाथरस : भीषण ठंड में सोमवार को कोरोना संक्रमितों में गिरावट के बाद मंगलवार को फिर मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया। 37 नए केस सामने आए। राहत की बात यह रही कि 96 और मरीज स्वस्थ हुए। अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 271 हो गई है।
जनपद में जब से कोरोना संक्रमण तेज हुआ है तब से मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव रहा है। शुरुआत एक मरीज से हुई थी लेकिन एक दिन ऐसी स्थिति बनी कि 101 मरीज संक्रमित मिले। उसके बाद गिरावट आई। मरीजों की संख्या सोमवार को 26 तक पहुंच गई। वहीं मंगलवार को मरीजों की संख्या बढ़कर 37 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि संक्रमण की वजह लापरवाही है। बाजार में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। लोगों को मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए।
ठंड में मरीज पहुंच रहे, पर
डाक्टर सीट पर नहीं मिलते
फोटो-04
जासं, हाथरस : कोरोना का संक्रमण चल रहा है और ऐसे में सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। सीएचसी व पीएचसी की बात छोड़िए बागला जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए डाक्टर नहीं पहुंच रहे हैं। इसके कारण मरीजों को भटकना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में 25 डाक्टरों की जरूरत है, लेकिन फिलहाल आठ डाक्टर ही उपलब्ध हैं। फिजीशियन पहले से ही कम हैं। उसमें से भी डाक्टर छुट्टी पर रहते हैं तो गरीब मरीजों की मुसीबत बढ़ जाती है।
238 केंद्रों पर अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण, 22441 ने लगवाए टीके
फोटो-06
जासं, हाथरस : मंगलवार को जिले में अन्य दिनों की तुलना में सबसे अधिक टीकाकरण हुआ। वहीं 238 फ्रंट लाइन वर्करों और वृद्धों को ही कोरोना की बूस्टर डोज दी गई, जबकि किशोर व अन्य आयु वर्ग के लोगों में उत्साह दिखाई दिया। अभियान के तहत कुल 238 केंद्रों पर अब तक का सबसे अधिक 22,441 लोगों का टीकाकरण हुआ। वहीं 15 प्लस के 1757 किशोरों व किशोरियों का टीकाकरण किया गया। कालेज व स्कूलों की छुट्टी का असर किशोर व किशोरियों के वैक्सीनेशन पर दिखाई दे रहा है। 18 प्लस के 5142 को पहली खुराक दी गई। 8969 को दूसरी डोज दी गई। वहीं 45 प्लस के 1082 को पहली डोज व 2544 को दूसरी डोज दी गई। 60 वर्ष से अधिक के 748 लोगों को पहली डोज व 1960 दूसरी डोज दी गई। कोरोना मीटर -
कुल जांच- 2,66, 499
आज जांच- 1185
कुल केस- 598
आज सही केस-96
अब तक कुल सही-271
आज के केस- 37
सक्रिय केस- 327
आज मृत्यु-00