Move to Jagran APP

जिले में 36 और कोरोना पाजिटिव मिले

तीसरी लहर में 150 तक पहुंची कोरोना से संक्रमितों की संख्या स्वास्थ्य विभाग द्वारा बने होम आइसोलेशन में रखे गए हैं 86 संक्रमित रोगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 01:06 AM (IST)
जिले में 36 और कोरोना पाजिटिव मिले
जिले में 36 और कोरोना पाजिटिव मिले

संवाद सहयोगी, हाथरस : कोरोना संक्रमण के रोगियों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। सोमवार को भी 36 नए कोरोना पाजिटिव मिले। तीसरी लहर में अब तक संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 150 हो गई है। तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या से खतरा और बढ़ गया है।

loksabha election banner

कोरोना महामारी का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 36 नए संक्रमित मिले। दो लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 148 है। अब तक 86 संक्रमित रोगियों को होम आइसोलेशन रखा गया है। दो रोगियों को आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण के केसों से महामारी का खतरा और बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोविड नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया है। इन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव

हाथरस ब्लाक क्षेत्र में 36 वर्षीय पुरुष, 33 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 48 वर्षीय महिला, 64 वर्षीय महिला, 14 व 16 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय पुरुष, 29 वर्षीय पुरुष, 17 वर्षीय किशोरी, 44 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, 47 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर, 21 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोर, 26 वर्षीय महिला, 68 वर्षीय महिला,25 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय किशोर व 40 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सिकंदराराऊ के 26 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिले हैं। हसायन की 16 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय किशोर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सासनी की 45 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोर व 17 वर्षीय किशोरी और सहपऊ की 39 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

कोरोना मीटर -

कुल जांच- 2,59, 812

आज जांच- 840

कुल केस- 150

आज के केस- 36

स्वस्थ हुए-02

सक्रिय केस- 148

आज मृत्यु-00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.