एक दिन की हड़ताल से 30 करोड़ का कारोबार प्रभावित
संवाद सहयोगी, हाथरस : यूनाइटेड फॉरम आरआरआरबी यूनियंस के आह्वान पर ग्रामीण बैंक अ
संवाद सहयोगी, हाथरस : यूनाइटेड फॉरम आरआरआरबी यूनियंस के आह्वान पर ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के कर्मचारी व अधिकारी तीन दिवसीय हड़ताल पर हैं। हड़ताल के पहले दिन क्षेत्रीय कार्यालय, अलीगढ़ रोड पर धरना प्रदर्शन किया। इधर जनपद की सभी शाखाएं बंद रहने के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 28 मार्च तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री पदम ¨सह वर्मा के अनुसार एक दिन की हड़ताल के चलते बैंक का लगभग 30 करोड़ का व्यापार प्रभावित रहा तथा लगभग 6 लाख लोग प्रभावित रहे। आर्यावर्त के क्षेत्रीय कार्यालय, अलीगढ़ रोड के अंतर्गत 56 शाखाएं आती हैं। 42 शाखाएं हाथरस में हैं तथा 14 शाखाएं मथुरा जिले में पड़ती हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पूरी तरह इस बैंक पर निर्भर रहते हैं। इस हड़ताल से सबसे अधिक वे प्रभावित हैं। संगठन के अध्यक्ष योगेशचंद्र भट्ट ने कहा कि यूनियन हड़ताल का निर्णय इतनी आसानी से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि हम लोग भी ग्राहकों को परेशान नहीं देखना चाहते, लेकिन यदि बैंक का निजीकरण कर दिया जाता है तो आम जनता को सबसे अधिक परेशानी होगी। कर्मचारी व आम जनता के हितों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। यूनियन के आह्वान पर सोमवार को सभी कर्मचारी एकत्रित होकर क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचे तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। क्षेत्रीय कार्यालय के अंडर 210 कर्मचारी आते हैं। उन सबका सहयोग रहा। इसके अलावा दूसरे बैंक संगठनों ने बाहरी तौर पर इस हड़ताल का समर्थन किया है। सोमवार को हुए प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष जीके शर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में यूपीबीईयू के प्रांतीय सचिव बीएस जैन, वीके वर्मा, राकेश वर्मा, श्रीकांत गर्ग, संतोष कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया।