बंबा कटने से 30 बीघा फसल प्रभावित
???? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ?????????? ???, 30 ???? ?? ???? ??? ??? ??????
जागरण संवाददाता, हाथरस : जनपद मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर हाथरस जंक्शन के कई गांव में शनिवार तड़के बंबा की पटरी कटने से कई खेतों में पानी घुस गया। इससे 30 बीघा खेत जलमग्न हो गए और आलू, गेहूं, सरसों की फसल बर्बाद हो गई। सूचना के बाद भी तहसील से कोई अफसर नहीं पहुंचा तो स्वयं ही ग्रामीणों ने जेसीबी मंगाई और बंबे पर मिट्टी डलवाकर पानी रोका।
हाथरस जंक्शन के निकट विजयगढ़-बहानपुर के बीच से होकर एक बंबा निकल रहा है। इसमें शुक्रवार देर रात अचानक पानी आ गया। तड़के सुबह जब किसान पहुंचे तो बंबा कटा देखकर भौचक्के रह गए। देखते ही देखते एक दर्जन से अधिक किसानों के खेत जलमग्न हो गए। किसानों ने पानी रोकने के इंतजाम शुरू किए। जेसीबी मंगाकर कटे हुए बंबे को मिट्टी डालकर बंद किया। बंबा कटने से जंक्शन के नजदीक अमोखरी, शंकरपुर, बरौली, मुहारी, चंदनपुर आदि गांव में पानी भर गया। मुहारी के किसान शिवनंदन की नौ बीघा सरसों की फसल, बरौली के किसान हरी¨सह की दो बीघा से अधिक आलू की फसल प्रभावित हुई है। बरौली के ही किसान चरन ¨सह, शिवराम ¨सह, रमन ¨सह ने बताया कि बिना सूचना व पड़ताल के ही विभाग ने बंबे में पानी छोड़ दिया। बंबा की पटरी कमजोर होने से खेतों में पानी भर गया। पहले पटरियों को मजबूत करने का इंतजाम किया जाना चाहिए था, इसके बाद बंबों में पानी छोड़ा जाना चाहिए।