Move to Jagran APP

लोक अदालत में निपटे 1906 वाद

फोटो- 27 फोटो- 14 आयोजन - 10 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण हुआ - 51 लाख साठ हजार प्रतिकर के रूप में दिलाए गए

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 12:54 AM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 06:07 AM (IST)
लोक अदालत में निपटे 1906 वाद
लोक अदालत में निपटे 1906 वाद

जागरण संवाददाता, हाथरस: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश, विवेक संगल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फरियादियों की भीड़ उमड़ी।

loksabha election banner

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1906 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 10 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 51 लाख साठ हजार रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। जनपद न्यायाधीश के न्यायालय से एक सिविल वाद का निस्तारण किया गया। बृजेश कुमार मिश्र, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हाथरस के न्यायालय से 10 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण किया गया। वसूले गए अर्थदंड

एडीजे प्रथम आशीष जैन के न्यायालय से 06 फौजदारी वादों का निस्तारण कर तीन हजार रुपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किए गए। योगेन्द्र राम गुप्ता, विशेष न्यायाधीश, एससी/एसटी अधिकारी न्यायालय से नौ फौजदारी वादों का निस्तारण, बीडी भारती, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय हाथरस के न्यायालय से 21 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया जिनमें 12 जोडे़ साथ-साथ राजी खुशी से अपने घर गए। प्रतिभा सक्सेना, एडीजे-2 के न्यायाल ने एक फौजदारी वाद, दो सिविल वादों का निस्तारण किया। जैबा माजिद, एडीजे कोर्ट से 120 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 2,28 हजार पांच सौ रुपये अर्थदण्ड के रूप में वसूल किए गए। सतेन्द्र सिंह वीरबान, अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी, 2 के न्यायालय से पांच पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। सीजेएम योगेन्द्र चौहान के न्यायालय से 357 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर कराकर अर्थदंड वसूल किया। शिव कुमारी, सिविल जज की न्यायालय से 21 सिविल वादों का निस्तारण किया गया। सुशील कुमार सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हाथरस के न्यायालय से 323 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।

---

बहिष्कार की चेतावनी के बाद न्यायालय परिसर पर मुस्तैदी संसू, सादाबाद : शनिवार को दि बार एसोसिएशन की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चली आ रही हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय लोक अदालत का भी बहिष्कार किया था। इसी के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। बार के सचिव अनिल कुमार दीक्षित ने कहा कि लोक अदालत के बहिष्कार में वादकारियों ने बार एवं अधिवक्ताओं का पूरा सहयोग किया। वाह्य न्यायालय परिसर में बार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को मध्य नजर रखते हुए थाना सादाबाद पुलिस, थाना सदर पुलिस तथा थाना चंदपा पुलिस तैनात रही। अधिवक्ताओं को क्षेत्र पंचायत सदस्य दलवीर सिंह द्वारा समर्थन दिया गया। धरना स्थल पर अध्यक्ष गुनेंद्र सिंह, सचिव अनिल कुमार दीक्षित के अलावा जेके शर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, राजेश चौधरी, चंद्रकांत बधौतिया आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.