110 ने लिए फेरे, 11 का निकाह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पालिका परिसर में समारोह आयोजन सिकंदराराऊ में एसडीएम एवं ईओ ने दिया वर-वधुओं को आशीर्वाद हसायन में आयोजित भव्य समारोह में 108 जोडे़ बंधे परिणय सूत्र में
संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ नगर पालिका परिसर व हसायन में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सोमवार को 110 जोड़ों का हिदू रीति से विवाह हुआ जबकि 11 जोड़ों का निकाह कराया गया। सिकंदराराऊ में बरसात के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिकंदराराऊ में पंजीकृत जोड़ों में से एक जोड़ा कार्यक्त्रम से अनुपस्थित रहा।
सोमवार को स्थानीय नगर पालिका परिषर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस मौके पर 12 जोड़ों ने फेरे लिए जबकि एक जोड़े का मुस्लिम रिति से निकाह पढ़ा गया। सोमवार की सुबह हुई बरसात के चलते कार्यक्त्रम स्थल में पानी भर गया जिसके कारण हालत बेहद खराब हो गए। आनन-फानन पालिका प्रशासन ने कार्यक्त्रम की व्यवस्थाएं सुचारू कराईं। तब कार्यक्त्रम शुरू हो सका। उपजिलाधिकारी रामजी मिश्र एवं अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार ने सभी वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। सभी जोड़ों को शासन की ओर से दहेज का सामान दिया गया। इस मौके पर कपिल कुमार, शालिनी सिंह, पवन शर्मा, मनोज पण्डित, मुकुल गुप्ता, अभिषेक कुमार, उपेन्द्र वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, सुनील शर्मा, शशीबाला, विपिन लाल, कमलेश शर्मा आदि मौजूद थे।
हसायन : कस्बे के एक महाविद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक सौ आठ कन्याओं का विवाह कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं हसायन ब्लाक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह ने सभी नव युगलों को आशीर्वाद दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष वेदवती माहौर, चंद्र प्रकाश माहौर, सुमंत किशोर सिंह ब्लॉक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी गरिमा खरे आदि अधिकारी और प्रतिष्ठित लोगों ने भाग लिया। विवाह समारोह में क्षेत्रीय लोगों ने कन्यादान में भाग लिया। इस दौरान लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ा। खंड विकास अधिकारी गरिमा खरे ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ भव्य पंडाल की व्यवस्था की थी जिसमें हसायन ब्लॉक की 88 बालिकाओं व सिकंदराराऊ की 20 बालिकाओं की शादी समारोह के लिए पंडाल लगाकर अलग-अलग व्यवस्था की गई थी। इसमें 10 मुस्लिम बेटियों का निकाह मुस्लिम रीति से हुआ। गायत्री परिवार के आचार्य पंडित हरि स्वरूप ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक विवाह की सभी रस्में कराईं। वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि सभी को फलदार वृक्ष का एक पौधा भेंट किया गया है, इसे अपने आगन में लगाएं। उनकी देखभाल अपनी संतान की तरह करें, ताकि आंगन में खुशहाली रहे।
खंड विकास अधिकारी गरिमा खरे ने काव्यपाठ कर आशीर्वाद दिया। श्यामपुर की प्रधान शकुंतला देवी एवं सुरेंद्र सिंह नायक ने भी सभी नव दंपत्तियों को कन्यादान स्वरूप उपहार भेंट किए। सरकार द्वारा सभी जोड़ों को साड़ी, वस्त्र, पायल, बिछिया, पंखा, लहंगा-चुनरी, रजाई गद्दे आदि भेंट किए। कार्यक्त्रम प्रभारी वाई पी सिंह, वीरपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, सूर्यवंशी, धीरज दीक्षित, दिनेश सिंह सेंगर, संजीव सारस्वत, सुभाष चंद्र आदि मौजूद थे।