गणेश प्रतिमा विसर्जन को गंगा घाट गए 11 लड़के लापता
बदायूं के कचला घाट गए थे मुरसान से, सात हैं नाबालिग -24 घंटे बाद भी अता-पता नहीं, परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर
संवाद सहयोगी, हाथरस : गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बदायूं स्थित कछला घाट गए मुरसान के 11 लड़के लापता हो गए हैं। इनमें सात नाबालिग हैं। सोमवार शाम सात बजे की पैसेंजर ट्रेन से भी जब ये नहीं लौटे और फोन बंद मिले तो अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस को भी खबर दी।
रविवार को मुरसान से करीब डेढ़ सौ लोग अलग-अलग जगह से ट्रेन के जरिये कछला गए थे। दोपहर प्रतिमा विसर्जन किया। रात को सभी सो गए। इनमें मोहल्ला इमली वाला के लापता 11 लड़के भी हैं। सोमवार सुबह लौटे लोगों ने बताया कि तड़के चार बजे तक उन्हें देखा था, सुबह नहीं मिले। उन्हें लगा कि किसी साधन से घर लौट गए होंगे। कछला से लौटे लोग यह भी बताते हैं कि रविवार शाम लड़के आपस में झगड़ बैठे थे। उन्हें शांत करा दिया था। उनके मनमर्जी इधर-उधर जाने का कयास है। हालांकि, शाम सात बजे की पैसेंजर ट्रेन से लड़कों के लौट आने की उम्मीद में परिजन स्टेशन पहुंचे। न आने पर परिजन कोतवाली गए। पुलिस ने लड़कों के नाम व फोन नंबर ले लिए हैं। सर्विलांस के जरिए पता लगाने का भरोसा दिया। वहीं, कुछ परिजन खुद कछला गए हैं। -- ये हैं लापता : संजय(18) पुत्र करण ¨सह, विशाल (18) पुत्र रवि कुमार, राहुल (17) पुत्र मूलचंद्र, राहुल (16) पुत्र सुरेश, अंकुश (18) पुत्र मलखान ¨सह, राजकुमार (17) पुत्र चंदन ¨सह, रोहित (18) पुत्र नैनी ¨सह, चंद्रप्रकाश (17) पुत्र नेम ¨सह, चंद्रकांत (16) पुत्र नेम ¨सह, विशाल (17) पुत्र भगवान ¨सह व पंकज(17) पुत्र नारायण ¨सह।