Move to Jagran APP

संदिग्ध हालात में युवक का शव खाई में मिला

4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च4श्रह्वह्लद्ध ह्यद्धश्रह्ल-ह्वश्च

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Feb 2020 10:49 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 10:49 PM (IST)
संदिग्ध हालात में युवक का शव खाई में मिला
संदिग्ध हालात में युवक का शव खाई में मिला

पचकोहरा : सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम-मार्ग पर ग्राम ढोलिया के पास मंगलवार की सुबह एक युवक का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। युवक के पिता ने हत्या किए जाने की आशंका जताई।

loksabha election banner

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्तीपुर निवासी मोतीलाल का शव मंगलवार की सुबह बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर ग्राम ढोलिया के पास खाईं में पड़ा मिला। मृतक के पिता रामधनी ने बताया कि मोतीलाल बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर कसरांवा में संचालित एक राइस मिल में ट्रैक्टर चालक था। सोमवार शाम को साढे़ छह बजे मील से ही घर पर फोन किया था और तबियत खराब होने की बात कहकर उसे ढोलिया तिराहे से ले जाने को कहा था। रामधनी ने बताया कि वह उस समय घर पर नहीं था। जब आया तो मोतीलाल को खोजबीन की तो पता नहीं चल सका। परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना दी और पुलिस के साथ देर रात खोजबीन की मगर पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह ढोलिया गांव के पास मोतीलाल का शव पड़ा मिला। जबकि उसका बैग और चप्पलें घटनास्थल से करीब सौ मीटर की दूरी पर पड़ी थी। उसका मोबाइल और कागजात गायब थे। उसने पुत्र की हत्या करने की आशंका व्यक्त की। रामधनी ने बताया कि मोतीलाल की पत्नी रेखा और तीन बच्चे अक्षरा, अन्नू व आदर्श है। घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार राना और थाना प्रभारी राजकरन शर्मा मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम²ष्ट्या सड़क हादसा लग रहा है। उसके पास दो हजार रुपये थे। जो उसकी जेब से बरामद हो गए हैं। पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.