मौत से भी किया मजाक, पुलिस को दी गलत सूचना
हरदोई : शाहाबाद हद हो गई। मौत से भी मजाक किया गया। कोतवाली क्षेत्र में बुखार की चपेट में
हरदोई : शाहाबाद हद हो गई। मौत से भी मजाक किया गया। कोतवाली क्षेत्र में बुखार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। कुछ लोगों ने पुलिस को उसके जान देने की सूचना दे दी, जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पठकाना निवासी नन्हें (17) पुत्र राम शंकर दो तीन दिन से बुखार से पीड़ित था। गुरुवार की उसकी हालत अधिक खराब हो गई। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए बाहर नहीं ले गए। उसकी घर पर ही बुखार के कारण मौत हो गई। आस पास के लोगों ने पुलिस को आत्महत्या करने की सूचना दी। जिस पर पुलिस घर पहुंची। बीमारी से मौत की जानकारी होने पर पुलिस वापस आ गई। इस पर आस पास के लोगों ने एसपी को सूचना दे दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया कि बीमारी के कारण ही उसकी मौत हुई है। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करता था। उसके छोटे भाई राहुल, अमन और सूरज हैं।