Move to Jagran APP

पत्नी ने की झुमकी की जिद तो बनाई चोरी की कहानी

2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 May 2020 09:57 PM (IST)Updated: Thu, 21 May 2020 09:57 PM (IST)
पत्नी ने की झुमकी की जिद तो बनाई चोरी की कहानी
पत्नी ने की झुमकी की जिद तो बनाई चोरी की कहानी

बेहटागोकुल : थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरी की वारदात नहीं हुई थी। शिकायतकर्ता ने पत्नी के झुमकी की जिद करने पर चोरी की कहानी बनाई थी। पुलिस ने जब मामले की गंभीरता से जांच की तो सारा मामला सामने आ गया।

loksabha election banner

दारोगा संजय शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र के रामपुर रहोलिया निवासी लालू मिश्रा उर्फ द्रवित मिश्रा ने मंगलवार रात घर में चोरों द्वारा 30 हजार की नकदी और दो लाख के जेवर पार किए जाने की तहरीर दी थी। जिसकी एफआइआर दर्ज कर जांच की गई। घटनास्थल पर कोई भी ऐसे तथ्य नहीं मिले, जिससे चोरी की बात सामने आए। लालू मिश्रा की पत्नी राधा से आए दिन कान की झुमकी को लेकर विवाद होता रहता था। दो दिन पूर्व इसी बात को लेकर उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया था। जिसके बाद लालू मिश्रा ने पत्नी के साथ मिलकर बहन की शादी के लिए रखे जेवर और रुपयों को रात में पार कर दिया और सुबह चोरी की कहानी बनाई। जब गंभीरता से जांच की तो मामला सामने आ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.