Move to Jagran APP

प्रेमी ही निकला महिला का कातिल

2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 10:51 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 10:51 PM (IST)
प्रेमी ही निकला महिला का कातिल
प्रेमी ही निकला महिला का कातिल

2श्रह्मद्मश्रह्वह्लहरदोई: हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। नौ जनवरी की सुबह खेत में उसका शव मिला था। जांच में जुटी पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उसके चार-पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन महिला तीन-चार महीने से एक अन्य व्यक्ति से बातचीत करने लगी थी। उसी से नाराज होकर उसने हत्या कर दी थी।

loksabha election banner

कूड़ा निवासी उमा (45) आठ जनवरी को खेत पर गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई, नौ तारीख की सुबह उसका शव मिला था। मृतका की पुत्री मुस्कान ने शक के आधार पर गांव के ही राजवीर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी, 13 जनवरी को कोतवाल भगवान चंद्र ने फोर्स के साथ पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का राजफाश कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार को बताया कि राजवीर और उमा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच अच्छे रिश्ते थे, लेकिन राजवीर को शक हो गया था कि उमा प्रतिपालपुर निवासी एक व्यक्ति से बातचीत करने लगी है। उसी को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। एक दिन मारपीट भी हो गई थी। जैसा कि राजवीर ने बताया कि आठ तारीख की शाम को उसने उमा को खेत पर अकेले देख लिया था। वह उसके पीछे गया, वहां पर भी दोनों के बीच विवाद हुआ और फिर उसने वहीं पर ही उमा की गला दबाकर हत्या कर शव को छोड़कर चला आया। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.