घर पर पत्नी की हत्या कर खेत में फेंका था शव
2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल 2श्रह्मद्मश्रह्वह्ल
हरदोई : बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में महिला की हत्या का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पति को रोटी देने से मना कर दिया था। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई। महिला घर से भागी तो पति ने खेत में पकड़ लिया और वहीं पर लाठी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विशेन ने बताया कि सोमवार को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्हौवा निवासी पूनम उर्फ कलावती का शव खेत में पड़ा मिला था। जिसकी हत्या की गई थी। पिता रामखेलावन पुत्र बेनीप्रसाद निवासी पहाड़पुर थाना अतरौली ने बताया था कि पूनम की शादी जगदीशपुर गांव में की थी। उसके पति के निधन के बाद अल्हौवा निवासी श्रीकृष्ण के साथ शादी कर ली थी। उसकी एक पुत्री है। पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जिसमें पूनम की पुत्री ने बताया कि शनिवार की देर रात पिता घर आए और मां से खाना मांगा, न देने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और पिता ने मां के लाठी मार दी। जिसके बाद मां घर से चली गई। उनके पीछे पिता भी चले गए और सोमवार को मां का खेत में शव मिला। पुलिस ने पति श्रीकृष्ण को लालपुर तिराहे से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने घर से लेकर खेत तक हुए विवाद के बाद लाठी से पीट-पीटकर हत्या करने की स्वीकार ली। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लाठी और खून से लथपथ पैंट, टीशर्ट बरामद कर ली है।