विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरदोई में एक महिला के चार पति और नौ बच्चे, तीसरे के साथ मिलकर दूसरे पति पर किया अत्याचार

Published: Mon, 28 Sep 2026 07:49 PM (IST)

Hardoi News: पीड़ित का सिर मूंडकर, आधी मूंछ काटकर और जूतों की माला पहनाकर उसे अपमानित किया गया। इस पूरी ...और पढ़ें

HighLights

  1. दूसरे पति की शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस, वायरल वीडियो का लिया संज्ञान

  2. युवक का आधा सिर-मूंछ मुंडवाया और जूतों की माला पहनाकर बनाया वीडियो

  3. महिला ने तीसरे पति संग मिलकर दूसरे पति को जमकर पीटा

  4. पीड़ित नरेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

जागरण संवाददाता, हरदोई। अरवल क्षेत्र के खुर्रमपुरवा गांव में एक युवक के साथ कथित रूप से अपमानजनक व्यवहार किए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में युवक का आधा सिर और आधी मूंछ मुंडवाकर उसके गले में जूतों की माला पहनाई गई है। युवक वीडियो में रोते हुए मदद की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है।

हरदोई से हैरान कर देने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने तीसरे पति के साथ मिलकर अपने दूसरे पति को बंधक बनाकर अमानवीय यातनाएं दीं। पीड़ित का सिर मूंडकर, आधी मूंछ काटकर और जूतों की माला पहनाकर उसे अपमानित किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है।

मैनपुरी के नरेंद्र की पहचान सोशल मीडिया के जरिए सोनी नाम की महिला से हुई थी। दोनों ने मंदिर में शादी की और ढाई वर्ष तक गुरुग्राम में साथ रहे। सोनी के पहले पति से तीन बच्चे थे। नरेंद्र से रिश्ते बिगड़ने के बाद सोनी हरदोई के हरपालपुर के मुन्ना यादव के पास चली गई और उससे शादी कर ली, जिससे उसके छह बच्चे हुए। हाल ही में जब नरेंद्र सोनी से मिलने हरदोई पहुंचा, तो सोनी के फोन में एक चौथे व्यक्ति का नंबर मिला। इसे लेकर दोनों के बीच काफी तीखी बहस हो गई।

विवाद बढ़ने पर सोनी बहाने से नरेंद्र को हरपालपुर में मुन्ना यादव के पास ले गई। वहां सोनी व मुन्ना ने मिलकर नरेंद्र को बंधक बना लिया और उसके साथ बर्बरता की। नरेंद्र का सिर मूंडा और आधी मूंछ काटने के बाद जूते की माला पहनाई। घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और पीड़ित नरेंद्र की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।