55 मिमी बारिश से बदला मौसम, गर्मी से राहत
हरदोई बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार की रात से गुरुवार को कभी तेज तो कभी रुक
हरदोई : बदले मौसम ने गर्मी से राहत दिलाई। बुधवार की रात से गुरुवार को कभी तेज तो कभी रुक रुक कर बरसात होती रही। जिले में 55 मिली बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हुई।
जिले में बुधवार से मौसम में बदलाव शुरू हुआ था। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे थे। बुधवार की देर रात जिले में बारिश शुरू हुई। जो गुरुवार को पूरे दिन रुक- रुक कर होती रही। बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि गुरुवार की सुबह आठ बजे तक 51.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई थी। शाम को कुल 55.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान में घने बादल छाए हैं और बारिश होने की संभावना है।