Move to Jagran APP

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से शुक्रवार को स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें खिलाडियों ने अपना दम दिखाया। उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत कुमार यादव व वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्ग में संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Sep 2019 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2019 06:25 AM (IST)
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हरदोई : वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की ओर से शुक्रवार को स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में जनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाडियों ने अपना दम दिखाया। उप क्रीड़ाधिकारी रंजीत कुमार यादव व वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्ग में संपन्न हुई। जूनियर बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में पलक सिंह ने स्वर्ण, अंजली गुप्ता ने रजत, शालिनी प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। 49 किलोग्राम भार वर्ग में अनामिका प्रजापति व 64 किलोग्राम भार वर्ग में कावेरी कश्यप ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सीनियर बालिका वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में मीनाक्षी ने स्वर्ण, शिवानी दीक्षित ने रजत व राखी ने कांस्य पदक जीता। 55 किलोग्राम भार वर्ग में महिमा दीक्षित ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसी तरह जूनियर बालक वर्ग में 49 किलोग्राम भार वर्ग अनस ने स्वर्ण, सचिन ने रजत, नितिन ने कांस्य पदक जीतकर अपने-अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में विजय सिंह ने स्वर्ण, आकाश कश्यप ने रजत व अनुभव सिंह ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में अमित पाल ने स्वर्ण, सूर्य प्रताप सिंह ने रजत पदक जीता। 67 किलोग्राम भार वर्ग में नितीश गुप्ता, 73 किलोग्राम भार वर्ग में अमन वर्मा, 81 किलोग्राम भार वर्ग में आदेश पाल व सीनियर बालक वर्ग में सूरज गुप्ता ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका धर्मेंद्र भारती, सौरभ, मणि अस्मिता, अनामिका तिवारी ने निभाई। क्रीड़ाध्यापक राजेंद्र कुमार सरोज, अरविद कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.