वेबिनार में महिला सुरक्षा पर जोर
- आर्य कन्या महाविद्यालय में हुआ आयोजन
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 10:47 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 10:47 PM (IST)
हरदोई : आर्यकन्या महाविद्यालय में रविवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने महिला सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए।
महाविद्यालय में मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान पर वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्वेता यादव ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के प्रति बढ़ती अपराध की घटनाएं चिताजनक स्थिति उत्पन्न कर रही है और भय का वातावरण पैदा कर रही है। कि आज भी महिलाएं असुरक्षित है। महामहिमा श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं संबंधी कानूनों को समुचित रूप से लागू करने की आवश्यकता है। वेबिनार में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं और 175 छात्राओं ने भाग लिया और अपना विचार व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें