ढोल नगाड़ों पर झूमे भाजपाई, सपा-कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा
आवास पर पहुंचने लगे। वहीं मिश्रिख लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत गठबंधन प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी से 1430
हरदोई : लोकसभा सामान्य निर्वाचन में हरदोई और मिश्रिख सीट पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों से बढ़त मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों पर जमकर झूमे। वहीं भाजपा प्रत्याशियों को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। सपा-बसपा व कांग्रेस कार्यालय पर सन्नाटा छाया रहा। कार्यकर्ताओं की निगाहें टीवी स्क्रीन पर लगी रही। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों के पिछड़ने से कार्यकर्ता निराश दिखाई दिए।
हरदोई लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश रावत शुरूआत से ही गठबंधन प्रत्याशी ऊषा वर्मा से बढ़त बनाए हुए है। पांच राउंड हो चुके हैं, जिसमें भाजपा प्रत्याशी गठबंधन प्रत्याशी से 32,084 वोटों से आगे है। भाजपा प्रत्याशी के आगे होने की खबर पर मिलने पर कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय और प्रत्याशी के आवास पर पहुंचने लगे। वहीं मिश्रिख लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अशोक रावत गठबंधन प्रत्याशी नीलू सत्यार्थी से 14,308 से आगे चल रहे हैं। दोनो सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों से बढ़त बनाने की खबर से गदगद जिला प्रभारी सुधीर कुमार सिंह सिद्धू की अगवाई में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर आकर ढोल नगाड़ों पर झूमने लगे। कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी व भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। साथ ही कार्यालय में लगी टीवी पर कार्यकर्ताओं की नजर लगी रही। सपा-बसपा गठबंधन की प्रत्याशी ऊषा वर्मा के समर्थक निराश दिखाई दिए। कार्यालय के बाहर सन्नाटा छाया रहा। इसी तरह कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर सन्नाटा था। कुछ कार्यकर्ता बैठे थे और मोबाइल पर मतगणना की जानकारी ले रहे थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप