स्वामीजी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक
हरदोई : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाइ
हरदोई : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। जिसमें लोगों ने गोष्ठियों के माध्यम से स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
शाहाबाद के शिव सत्संग मंडल आश्रम पर आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती उत्सव में प्रखर समाजवादी ¨चतक दीपक रंजन ने कहा कि ऐसे महापुरुष अपने विचारों से अमर हो जाते हैं। जरूरत है उनके मार्गदर्शन में चलने की।
कार्यक्रम अध्यक्ष पीलीभीत की पूरनपुर विधानसभा के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना ने कहा कि आत्मविश्वासी बनें, तन मन स्वस्थ रखकर समाजसेवा करें। स्वावलंबी बनें। शिव सत्संग मंडल के परमाध्यक्ष संत श्रीपाल लखनऊ अध्यक्ष राजेश पांडेय निगोही, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
पाली कस्बे के माता दुर्गा मंदिर पर स्वामी विवेकानंदजी की 155वीं जयंती पर पूर्व अध्यक्ष भाजपा पाली एवं सवायजपुर मंडल प्रभारी शिवम तिवारी ने स्वामीजी के जीवन पर प्रकाश डाला। माधौगंज कस्बे के फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर प्रधानाचार्य सतीश कुमार मिश्र ने माल्यार्पण किया। छात्र-छात्राओं, शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
संडीला ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इदरीश वारसी की अध्यक्षता में स्वामीजी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। भरावन क्षेत्र के राजकीय मॉडल इंटर कालेज खसरौल में विवेकानंद जयंती मनाई गई। गोपामऊ के ब्लाक टड़ियावां में ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस दौरान तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रबंधक ज्ञानेंद्र प्रताप ¨सह यादव एवं प्रधानाचार्य इंदु शुक्ला, पुनीत कुमार, शालिनी अग्रवाल, सुमन गुप्ता,अभिषेक आदि मौजूद रहे।